फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं सुधरता मेडिकल कॉलेज का हाल, फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, देखिए तस्वीरें

Wed, 09 Sep 2020 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मरीज के परिजनों को खुद ही स्ट्रेचर और व्हील चेयर खींचनी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज का हाल बेहाल है। कभी शव बदल दिए जाते हैं तो कभी बंदर कोरोना मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर भाग जाता है। मंगलवार दोपहर भी कुछ ऐसा ही हाल था। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए मरीज परेशान नजर आए। अगर किसी को मिल भी गया तो खुद तीमारदार उसे खींचकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
महिला को पकड़कर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कोई वार्ड ब्वॉय या कर्मचारी मरीजों को लाते या ले जाते नजर नहीं आ रहा था। महिलाएं तक खुद स्ट्रेचर खींच रही थीं। एक मरीज महिला को व्हीलचेयर ही नहीं मिली। उसके तीमारदार उसे पकड़कर धीरे-धीरे ले जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
मरीज के परिजनों को खुद ही स्ट्रेचर और व्हील चेयर खींचनी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला
वहीं मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के सामने सड़क पर कई दिन से पानी भरा हुआ है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार नजर आई, जबकि मेडिकल कॉलेज स्टाफ से अब तक 25 से ज्यादा लोग संक्रमित निकल चुके हैं। 

4 of 5
मरीज के परिजनों को खुद ही स्ट्रेचर और व्हील चेयर खींचनी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला
इनमें चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, कर्मचारी आदि शामिल हैं। एक स्टाफ नर्स की सोमवार को मौत भी हो गई थी। इसके बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मरीज के परिजनों को खुद ही स्ट्रेचर और व्हील चेयर खींचनी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला
प्रबंध कमेटी से बात की है, जल्द सुधार नजर आएगा
मेडिकल कॉलेज में जो कमियां हैं, उनको दूर करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में प्रबंध कमेटी के सदस्यों से बात की गई है। जल्द ही सुधार नजर आएगा। - डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें