फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी

Wed, 18 Jan 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
मीट फैक्टरी मामले में गैंगस्टर में नामजद पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को सोनभद्र जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उनके बेटे इमरान को बलरामपुर और फिरोज उर्फ भूरा को सिद्धार्थनगर जेल में स्थानांतरित करने के बाद तीनों जेलों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। बता दें कि जेल जाने के बावजूद हाजी याकूब कुरेशी का रुतबा कम नहीं हुआ और उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। मेरठ जेल में मुलाकात करने वालों की संख्या बढ़ने और जेल में अधिक छूट मिलने की सूचनाओं के बीच महानिदेशक कारागार आनंद कुमार ने मेरठ जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद ही तीनों को दूरदराज जेल में भेजने के निर्देश दिए गए। सोमवार शाम सात बजे तीनों को दूसरी जेलों में भेजने का आदेश जेल में पहुंच गया। इसके बाद पुलिस लाइन से फोर्स भेजकर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें दूसरी जेलों में भिजवाया गया। बताया गया कि इन्हें सामान्य बंदियों की तरह रखा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 9
बेटों के साथ हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिला जेल में जैसे ही याकूब कुरैशी को जेल बदलने का पता चला तो वह फफक पड़े। वहीं, उनके बेटे भी मायूस हो गए। याकूब को चार प्रदेशों की सीमाओं से घिरे साेनभद्र की जेल भेजा गया है। वहीं उनके बेटे इमरान और फिरोज को नेपाल की सीमाओं के जिलों सिद्धार्थनगर और बलरामपुर की जेल में भेजा गया है। अब तीनों को अलग-अलग जेलों में रहना होगा। जेल से रवानगी के समय याकूब ने यह भी कहा कि उनके साथ गलत हो रहा है। उनका इतना कसूर नहीं है, जितनी सजा दी जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 9
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
रात में करीब 8:30 बजे जेल में याकूब को बताया गया कि उन्होंने सोनभद्र जेल में जाना है। पुलिस के मुताबिक सोनभद्र जाने की बात सुनते ही याकूब पहले चुप हो गए और फिर फफक पड़ें। याकूब ने अपने दोनों बेटों के बारे में पूछा तो सिपाहियों ने बताया कि उनको भी शिफ्ट किया जा रहा है। तीनों पिता-पुत्र रात में मिले और फिर मायूस होकर अलग-अलग वाहनों में बैठकर रात नौ बजे चले गए। 

4 of 9
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
मिलाई वाले पहुंचे, तब पता चला 
याकूब और उनके दोनों बेटों से मुलाकात करने वाले परिवार के चार लोग जेल में पहुंचे थे। यह पता लगते परिवार के लोग हैरान रह गए। उन्होंने जेल अधीक्षक और फिर अपने अधिवक्ता से बात की। यह मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा।
विज्ञापन

5 of 9
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
हाजी याकूब ने पुलिस से लगाई गुहार - दूर की जेल में न भेजो
दूसरी जेल में भेजने का पता लगते ही इमरान की पत्नी दो साल की बच्ची को लेकर यहां एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के ऑफिस पहुंची। महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई कि उनके परिवार को दूरदराज जेल में न भेजें। एसएसपी ने कहा कि शासन के निर्देश पर ऐसा हुआ है। वह करीब एक घंटे बाद लौट गई।
विज्ञापन

6 of 9
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद है कुख्यात सुंदर भाटी
सोनभद्र की जिला जेल गुरमा में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी भी बंद है। इससे पहले एनआईए अफसर तंजील अहमद का हत्यारा मुनीर को यहीं रखा गया था। मुनीर की मौत के बाद अब सुंदर ही जेल में सबसे कुख्यात बदमाश है। इसके अलावा रेणुकूट चेयरमैन एसपी सिंह की हत्या के कुछ आरोपियों को भी जेल में रखा गया है।
विज्ञापन

7 of 9
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला 
31 मार्च 2022 को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे इमरान, फिरोज और पत्नी संजीदा समेत 17 लोगों पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि खरखौदा के अलीपुर स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में बिना अनुमति के मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का धंधा चल  रहा था। इसके बाद से याकूब कुरैशी फरार था। 

8 of 9
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala
मेरठ पुलिस ने छह जनवरी को दिल्ली से याकूब और उसके बेटे इमरान को गिरफ्तार किया था। भूरा ने पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया था। तब से तीनों यहां जेल में थे।

हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया इमरान
याकूब कुरैशी के बेटे इमरान को मंगलवार को बलरामपुर जिला जेल में लाया गया। यहां इमरान को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

9 of 9
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला
याकूब बीमार है दूर भेजने का निर्णय अमानवीय
हाजी याकूब बीमार हैं। उनके दूरदराज की जेल में भेजने का निर्णय अमानवीय है।  21 जनवरी को उनकी जमानत के मामले में सुनवाई भी होनी तय है। - हरिओम शर्मा, अधिवक्ता, हाजी याकूब

देहली गेट पुलिस बुधवार को लगाएगी अर्जी
कार्टूनिस्ट प्रकरण में हाजी याकूब के बी वारंट लेने के लिए देहली गेट पुलिस कोर्ट में बुधवार को अर्जी लगाएगी। याकूब को दूसरी जेल में भेज दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो सकती है। - अमित राय, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें