फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भी किया अतिक्रमण, खड़े किए होटल, मंडप और पेट्रोल पंप, बनाई अवैध पार्किंग

Thu, 26 Sep 2019 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
अवैध कब्जों ने  मेरठ -दिल्ली नेशनल हाईवे-58 को संकरा कर दिया है। सर्विस रोड पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने वालों ने जगह-जगह अतिक्रमण कर डिवाइडर तोड़कर कट बना लिए हैं। विवाह मंडप और होटल/रेस्टोरेंट मालिकों ने अवैध वाहन पार्किंग तक बना ली है। नतीजा हाईवे पर अधिकतर जाम रहता है। यहां से वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है। एनएचएआई भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर भूल गया है।
विज्ञापन

2 of 8
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अमर उजाला टीम ने परतापुर से खतौली बार्डर तक एनएच-58 की स्थिति का जायजा लिया। सामने आया कि बाईपास पर होटल, विवाह मंडप, रेस्टोरेंट, स्कूल-कालेज और पेट्रोल पंप संचालकों ने जगह-जगह हाईवे की सर्विस रोड पर कब्जा कर लिया है। हाईवे पर हरियाली भी खत्म होती जा रही है। लेकिन वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हाईवे पर जहां अधिकांश जगह सर्विस रोड का काम अधूरा पड़ा है तो वहीं फुट ओवरब्रिज, अंडर पास, रेलवे फ्लाईओवर और नालों का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर मिला अतिक्रमण
बागपत रोड फ्लाईओवर के निकट राज रिसोर्ट, वंडर सिटी, भोला रोड चौराहा  साघा हेवीटेट, खड़ौली इडन गार्डन, गार्डन सिटी रिसोर्ट, शोभापुर यूवी क्लब, दायमपुर के सामने ग्रांड-5, ग्रांड ड्रिम सहित सभी प्रतिष्ठानों ने जहां हाईवे की भूमि पर वाहन पार्किंग बनायी हुई है। वहीं ये स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र भी बने हैं। कारण जहां हाईवे पर वाहन खड़े होते हैं, वही वाहनों को वापस हाईवे पर आने के  लिए कोई सर्विस रोड भी नहीं है। जिसके कारण इन जगहों से निकलने वाले वाहन और हाईवे पर दौड़ने वाले वाहन आए दिन आपस में टकराते रहते हैं। 

4 of 8
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
78 किमी लंबे हाईवे  पर सर्विस रोड अधूरी 
मेरठ से मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा तक एनएच-58 की दूरी 78 किमी है। साल 2006 में हाईवे का निर्माण शुरू हुआ था। साल 2011 में टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई। तभी से लगातार टोल वसूली हो रही है। लेकिन उसके बदले दी जाने वालीं सुविधाएं पूर्ण रूप से नहीं मिल रही हैं। जिसका सुबूत हाईवे पर अभी भी चल रहे निर्माण कार्य हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
खुले डिवाइडर, कट बने जान के दुश्मन 
हाईवे पर परतापुर से मोदीपुरम के बीच सुभारती, खड़ौली, शोभापुर, दायमपुर-लाला मोहम्मदपुर, खिर्वा चौराहा पर डिवाइडर कट खुले हैं। कई स्थानों पर तो जनता ने अपनी मर्जी से डिवाइडर कट बना लिए हैं। जहां हाईवे पर 100 से 130 किमी प्रति घंटे की गति से हल्के-भारी वाहन दौड़ते हैं वहीं इनके बीच में डिवाइडर कट से जनता गुजरती है। इससे लोगों की जान को खतरा रहता है। लेकिन एनएचएआई और पुलिस गंभीर नहीं है।   
विज्ञापन

6 of 8
nh-58 - फोटो : अमर उजालाnh-58
ऐसे चल रहे हाईवे पर कार्य 
एनएचएआई हाईवे पर सर्विस रोड, नाला, फुटओवर ब्रिज, अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। सुभारती मेडिकल कालेज के सामने जहां सर्विस रोड निर्माण हो रहा है वहीं फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। कंकरखेड़ा खिर्वा चौराहा पर अंडरपास बनेगा। कंकरखेड़ा जिटौली के सामने दोनों तरफ सर्विस रोड बन रही है। क्वींसलैंड कॉलोनी के आगे सर्विस रोड अभी तक अधूरी पड़ी है। सिवाया गांव में सर्विस रोड, नाला निर्माण रुका पड़ा है। मंसूरपुर में सर्विस रोड अभी तक अधूरी है। पल्हैड़ा चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
वसूला जाएगा जुर्माना
एनएच-58 की सर्विस रोड पर अवैध कब्जा करने वाले सभी व्यावसायिक संस्थानों के संचालकों को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने के आदेश एनएचएआई को दिए हैं। सभी प्रतिष्ठानों को हाईवे की भूमि कब्जा मुक्त करनी होगी। अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। -अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी 
विज्ञापन

8 of 8
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
सख्ती से कराएंगे पालन
हाईवे की सर्विस रोड और अन्य भूमि पर कब्जा करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों को पूर्व में भी नोटिस दिए जा चुके हैं। सभी स्थानों पर एनएचएआई सर्विस रोड नहीं बना सकता है। प्रतिष्ठान मालिकों को हाईवे की जमीन छोड़कर अपनी सर्विस रोड बनानी होगी। सख्ती से पालन कराएंगे। -डीके चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें