फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: चिल्लाते रहे मासूम, नहीं पसीजा मां का कलेजा, पूर्व पार्षद सऊद ने उगला ऐसा सच, सन्न रह गए अफसर

Fri, 24 Mar 2023 12:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कातिल मां। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार साल के प्रेम में खैरनगर निवासी निशा बेग ने दस साल की ममता का कत्ल कर दिया। दोनों मासूम बच्चे चिल्लाते रहे, लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा। खौफनाक तरीके से वारदात को निशा ने अपने प्रेमी सऊद फैजी के साथ मिलकर अंजाम दिया। 

इस खौफनाक वारदात को दोनों की जुबानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। प्रेमी युगल के साथ मोहल्ले की दो महिला और दो पुरुष भी वारदात में शामिल रहे।
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी पूर्व पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व पार्षद सऊद फैजी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता कोर्ट में पेशकार थे। पार्षद बनने के बाद सऊद ने काफी धन अर्जित किया। चार साल पहले उसकी मुलाकात निशा बेग से हो गई। जिसके बाद सऊद ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और निशा से करीबी रिश्ते बना लिए।
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि निशा का पति शाहिद लालकुर्ती में जूते की दुकान पर नौकरी करने चला जाता था और बच्चे स्कूल। दिनभर सऊद निशा के घर पर रहता था। दोनों की प्रेम कहानी की गवाह मोहल्ले की दो महिला और दो युवक थे। 

4 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उक्त सभी का खर्च पूर्व पार्षद उठाता था। अब वह निशा से निकाह करना चाहता था। उसने निशा के साथ मिलकर ही उसके बच्चों को मारने की योजना बनाई थी। निशा प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने दस साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
रात में पूर्व पार्षद के घर हमला, आज बाजार रहेगा बंद
हत्याकांड का पर्दाफाश होने पर खैरनगर के लोगों की भीड़ आधी रात को देहलीगेट थाने पहुंची। उसके बाद पूर्व पार्षद के घर पर हमला कर दिया है। खैरनगर के व्यापारी दानिश, हारून चौधरी, सनवर, इकबाल ने पुलिस से कहा कि इस घटना से खैरनगर के लोग आहत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लापता बहन भाई - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आज खैरनगर बाजार बंद है। व्यापारी पुलिस के साथ मिलकर भोला की झाल पर बच्चों के शवों की तलाश में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें