फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ हत्याकांड: 'कप्तान को बंदी वाहन में बुलाओ, फिर देखेंगे कौन बाहर आएगा', PRO को फोन करने वाले युवक की धमकी

Fri, 10 Jul 2026 09:49 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में अनुसूचित जाति की बीए की छात्रा के मौत के मामले में ऑडियो वायरल हुआ है। पीआरओ को फोन करने वाले युवक ने खुद को अधिवक्ता बताया और कहा कि कप्तान को बंदी वाहन में बुलाओ, फिर देखेंगे कौन बाहर आएगा। पुलिस वायरल ऑडियो की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 12
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में अनुसूचित जाति की बीए की छात्रा के मौत के मामले में कलक्ट्रेट पर जाम और विरोध प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को एक फोन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फोन एसएसपी के पीआरओ को किया गया। इसमें कॉल करने वाले युवक ने खुद को अधिवक्ता बताकर एसएसपी के सरकारी नंबर पर पीआरओ रमाकांत पचौरी से बात की।

युवक ने फोन पर कहा- पीआरओ साहब...जैसे कप्तान बुधवार को बंदी वाहन में चढ़े थे। एक बार मुझे और कप्तान साहब को बंदी वाहन के अंदर बंद करा दीजिए। फिर देखिए कौन बाहर आता है। पीआरओ ने इस युवक को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि तुम गलत बोल रहे हो, कप्तान को धमकी दे रहे हो।

विज्ञापन

2 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, बुधवार को छात्रा की हत्या के मामले में कलेक्ट्रेट के बाहर तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। अधिकारियों के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं उठ रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने लाठी फटकाकर प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दिया था। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता रवि गौतम को एसएसपी ने बंदी वाहन में थप्पड़ मारे थे। पीआरओ रमाकांत पचौरी का कहना है कि कॉल करने वाले युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

4 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वादी ने प्राथमिकी दर्ज होने के सात दिन बाद दिया लिखित बयान
अनुसूचित जाति की छात्रा का शव 17 मई को थाना रोहटा क्षेत्र से बरामद हुआ था। छात्रा के परिजनों ने 16 मई को थाना टीपीनगर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद उसी रात उन्होंने तहरीर देकर अंकुश चौधरी पर शादी का दबाव बनाने और अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार छात्रा 15 मई को परीक्षा देने गई थी लेकिन नहीं लौटी। 

विज्ञापन

5 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजनों ने अंकुश चौधरी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, छात्रा और अंकुश चौधरी निवासी कल्याणपुर दोनों कई साल से परिचित थे। दोनों की बिरादरी अलग-अलग है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद विवेचक ने वादी से बयान देने को कहा। 
विज्ञापन

6 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने अंकुश चौधरी पर अपहरण का केस दर्ज कराया था
तीन नोटिस दिए गए लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के सात दिन बाद वादी ने लिखित बयान दिया। तत्कालीन विवेचक प्रभारी निरीक्षक थाना टीपीनगर और वर्तमान विवेचक सीओ ब्रह्मपुरी ने ई-साक्ष्य के लिए कई बार अनुरोध किया। इस पर वादी ने नाराजगी जताई और अपने लिखित बयान को ही अंतिम बताया। उन्होंने अपने बयान में अंकित, हनी और अंकुश पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

7 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये साक्ष्य जुटाए
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि खेत के मालिक शौयपाल के भतीजे आदेश को अंकुश द्वारा घटना के बाद फोन कर बुलाया गया। अंकुश ने आदेश को घटना की जानकारी दी इस पर आदेश ने अंकुश का सहयोग करते हुए उसे घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर छोड़कर आया और साक्ष्य छुपाने में मदद की। 
 
8 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस आधार पर पुलिस ने आदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया। मजिस्ट्रेट द्वारा अपराध में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण रिमांड स्वीकृत नहीं किया गया। इस पर आरोपी आदेश को नोटिस तामील कराकर वापस भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

9 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने आठ जुलाई को मेरठ में एक दलित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया है।

10 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि छात्रा ललिता की कथित गैंगरेप और हत्या के डेढ़ माह बाद भी सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उन्होंने लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने की भी मांग की।

11 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंद्रशेखर आजाद आज मेरठ आएंगे
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आज मेरठ पहुंचेंगे। वह रोहटा रोड स्थित एक गांव में ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उनके परिजनों से मिलेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया से पोस्ट कर यह जानकारी दी।
 
विज्ञापन

12 of 12
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा उन्होंने हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इसका बदला वोट से दिया जाएगा। वह आज शुक्रवार को गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें