फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ हत्या और अपहरण: 'जब तक इंसाफ नहीं... मैं आपको जाने नहीं दूंगा'; रुबी के भाई ने पूर्व विधायक सोम को रोका

Sun, 11 Jan 2026 10:24 AM IST
शाहरुख खान शरद गुप्ता, अमर उजाला, सरधना/मेरठ

सार

मेरठ के कपसाड़ में हत्या और अपहरण कांड में उस समय भावुक पल आ गया। जब रुबी के भाई नरसी ने पूर्व विधायक संगीत सोम को गांव में ही रोक लिया। उसने कहा कि जब तक इन्साफ नहीं मिलेगा, मैं आपको जाने नहीं दूंगा।
विज्ञापन
1 of 12
Meerut Murder and kidnapping - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सरधना के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की निर्मम हत्या और बेटी रूबी के अपहरण के मामले में तनाव और भावनात्मक माहौल बना हुआ है। शुक्रवार देर रात से ही पूर्व विधायक संगीत सोम पीड़ित परिवार के साथ गांव में डटे रहे। इस दौरान रूबी के भाई नरसी ने पूर्व विधायक से कहा कि जब तक इन्साफ नहीं मिलता वह उन्हें जाने नहीं देंगे। बृहस्पतिवार को सुनीता के अंतिम संस्कार से पहले पूर्व विधायक ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि वह कार्रवाई होने तक गांव में ही रहेंगे। 

शुक्रवार को जब संगीत सोम पीड़ित नरसी के पास बैठे थे तब नरसी ने उनसे कहा, आपने आश्वासन दिया है अब जब तक कार्रवाई नहीं होगी मैं आपको जाने नहीं दूंगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने और रूबी की बरामदगी के लिए 48 घंटे का समय दिया है तब तक आपको यहीं रुकना होगा।
 
विज्ञापन

2 of 12
गांव कपसाड़ में मृतक महिला के घर परिजनों से वार्ता करते पूर्व विधायक संगीत सोम व सुनील भराला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर पूर्व विधायक ने कहा, यह मेरा परिवार है और तुम मेरे भाई हो। अधिकारियों से लगातार वार्ता चल रही है, उचित कार्रवाई और बरामदगी के बाद ही मैं यहां से जाऊंगा। दिनभर घर में मातम का माहौल रहा। सतेंद्र अपनी पत्नी सुनीता को याद कर बिलखते रहे और पूरा परिवार रूबी की सुरक्षित वापसी की राह देखता रहा। 
 
विज्ञापन

3 of 12
गांव कपसाड़ में मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंडा कांड पर चुप थे, अब जाति की राजनीति कर रहे
पूर्व विधायक संगीत सोम ने विपक्ष, विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और स्थानीय नेताओं पर तीखा प्रहार किया। पूर्व विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव इस मामले में न बोलें तो ही बेहतर है। उन्होंने सवाल उठाया, ये नेता तब कहां थे जब फफूंडा गांव में एक छात्रा ने दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। तब इसे जाति से क्यों नहीं जोड़ा गया। विपक्ष सिर्फ वोट की राजनीति कर रहा है।

4 of 12
गांव कपसाड़ में मृतक के परिजनों से मुलाकात करते भाजपा नेता सुनील भराला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों पर होगी कठोर कार्रवाई : सुनील भराला
कपसाड़ गांव पहुंचे श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। 
 
विज्ञापन

5 of 12
कपसाड़ में अपनों का दुख बांटने जा रहे रिश्तेदारों को गांव के बाहर रोकने पर रिश्तेदार धरने पर बैठे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस मामले को जाति से जोड़कर तूल दे रहें हैं। इसके अलावा भाजपा नेता यशपाल सिंह सोम भी परिवार के लोगों से मिलने पहुंचे। रुहासा गांव निवासी एडवोकेट कपिल जाटव भी गांव पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। 
 
विज्ञापन

6 of 12
कपसाड़ में दलित महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
बृहस्पतिवार सुबह सरधना थाना इलाके के कपसाड़ गांव निवासी सुनीता अपनी बेटी रूबी के साथ खेत की ओर जा रही थीं। रजबहे की पटरी के पास आरोपी पारस सोम, सुनील और उनके कुछ साथी कार लेकर आए और रूबी को अगवा करने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन

7 of 12
कपसाड़ में तनाव - फोटो : अमर उजाला
मां ने विरोध किया तो उन पर फरसे से हमला कर दिया था। इसके बाद आरोपी रूबी को अगवा कर फरार हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिनभर हंगामा चला था।
 

8 of 12
रूबी और आरोपी पारस सोम - फोटो : पुलिस
सरधना से अगवा युवती तीसरे दिन रुड़की में मिली, आरोपी पारस सोम भी गिरफ्तार
मेरठ के सरधना के कपसाड़ गांव से बृहस्पतिवार को अगवा की गई युवती रूबी को पुलिस ने शनिवार शाम करीब छह बजे रुड़की में खोज लिया। आरोपी पारस सोम को भी उसके साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों रुड़की रेलवे स्टेशन से हरिद्वार भागने की तैयारी में थे। देर रात करीब 10:30 बजे दोनों को मेरठ लाया गया। एसएसपी का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में पारस ने गुनाह कबूल कर लिया है।

9 of 12
कपसाड़ में सुनीता की हत्या के बाद गमजदा महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोध करने पर युवती की मां की हत्या
एसएसपी के मुताबिक, कपसाड़ गांव में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रूबी अपनी मां सुनीता के साथ खेत पर गन्ने की छिलाई करने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही पारस सोम ने उसका अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की फरसे से हत्या कर दी। इसकी प्राथमिकी सरधना थाने में दर्ज है।

10 of 12
कपसाड़ में सुनीता को अंतिम संस्कार को ले जाने के बाद विलाप करती महिलाओं को समझाती पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारस सोम को रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा
वहीं, रूबी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमें लगी हुई थीं। शनिवार शाम 6:15 बजे मेरठ सर्विलांस टीम के इनपुट पर एसपी देहात हरिद्वार की टीम ने पारस सोम को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ रूबी भी मिल गई। 
 

11 of 12
महिला की हत्या और युवती के अपहरण की घटना के बाद परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते डॉ संजीव बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूबी को लेकर दो दिन रिश्तेदार से यहां रूका था पारस
इसकी जानकारी लगने पर मेरठ और सहारनपुर पुलिस भी हरिद्वार पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि वारदात के बाद पारस अपने एक रिश्तेदार के घर नागल सहारनपुर में रूबी के साथ पहुंचा था। वहां दो दिन फरारी काटी। शनिवार को वह हरिद्वार जाने के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था तभी पुलिस ने दबोच लिया।
 
विज्ञापन

12 of 12
मृतक सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
पारस सोम ने सुनीता की हत्या और रूबी को अगवा करने की बात कबूल की है। आरोपी पहले भी अपने पिता पर हमला कर चुका है। युवती को आज कोर्ट में पेश करेंगे। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें