फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड: ग्रामीण अभी और कुछ दिन कर्फ्यू जैसे हालात में रहेंगे, गांव की पूरी तरह से कर रखी है नाकेबंदी

Tue, 13 Jan 2026 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना थाना इलाके का कपसाड़ गांव में अभी और कुछ दिन कर्फ्यू जैसे हालात रहेंगे। गांव की पूरी तरह से नाकेबंदी कर रखी है। बृहस्पतिवार को रूबी का अपहरण और उसकी मां सुनीता की फरसे से हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
1 of 11
चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के अटेरना पुल पर बाइक सवारों को रोकते सीओ किठौर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सरधना के कपसाड़ गांव में हुई अनुसूचित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण मामले में आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, रूबी के घर पहुंचने के बावजूद कपसाड़ गांव के ग्रामीण अभी भी दहशत हैं। वे कर्फ्यू जैसे हालात में के लिए मजबूर हैं। पांचवें दिन सोमवार को भी कोई ढील नहीं दी गई।

बृहस्पतिवार को रूबी का अपहरण और उसकी मां सुनीता की फरसे से हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस के साथ आरआरएफ और पीएसी बल तैनात है। गांव के साथ गांव जाने वाले सभी सीमाएं सील हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 11
आरोपी पारस सोम को पुलिस ने स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। इस दौरान लोगों की लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारस की गिरफ्तारी और रूबी की सकुशल बरामदगी के बाद गांववालों को सोमवार सुबह से राहत के आसार थे लेकिन पुलिस ने कोई राहत नहीं दी। सब्जी व अन्य सामान की फेरी लगाने वालों को भी गांव में प्रवेश नहीं करने दिया गया। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 11
गांव कपसाड़ में गालियों व रास्तों पर तैनात पुलिस को दिशा निर्देश देते एसपी देहात अभिजीत कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरारती तत्वों पर नजर
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स लगाया गया है। कुछ शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं। इसे देखते हुए निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व शांति व्यवस्था को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

 

4 of 11
रूबी और आरोपी पारस सोम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की टाइम लाइन
8 जनवरी (बृहस्पतिवार)
सुबह सुनीता की हत्या और बेटी रूबी का अपहरण।
शाम को ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगाया।

 
विज्ञापन

5 of 11
गांव कपसाड़ में घुसने पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
9 जनवरी (शुक्रवार)
सुबह गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया।
शाम को संगीत सोम ने परिजनों से वार्ता कर अंतिम संस्कार के लिए सहमत किया।

 
विज्ञापन

6 of 11
गांव कपसाड़ में मृतक के परिजनों से मिलने पर रोकती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 जनवरी (शनिवार)
सुबह रूबी को तलाशने व हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन।
शाम को युवती रुड़की से मिली, आरोपी पारस गिरफ्तार
विज्ञापन

7 of 11
काशी टोल प्लाजा पर रोके जाने पर एसपी ट्रैफिक और सपा विधायक अतुल प्रधान की नोकझोंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11 जनवरी (रविवार)
सुबह नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलने का प्रयास किया, सुरक्षा कारणों से रोका गया।
शाम को पारस को कोर्ट में किया पेश, खुद को बताया बेकसूर, रूबी के कोर्ट में बयान दर्ज।
गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात, शाम को आशा ज्योति केंद्र रूबी से मिलने पहुंचे परिजन

 

8 of 11
रूबी को ले जाते समय आशा केंद्र से निकलते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
12 जनवरी (सोमवार)
दो दिन की काउंसिलिंग के बाद रूबी को कड़ी सुरक्षा में कपसाड़ ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

9 of 11
गांव कपसाड़ में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए लगाई बैरिकेडिंग और तैनात फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
कपसाड़ गांव में बृहस्पतिवार सुबह अनुसूचित जाति की महिला सुनीता बेटी रूबी के साथ गन्ने की छिलाई करने के लिए जा रही थी। रजबहे पर गांव के ही आरोपी पारस सोम ने रूबी का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की फरसे से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। 

 

10 of 11
गांव कपसाड़ में मृतक महिला के घर की गली में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति से है। इस वारदात ने इलाके में तनाव फैला दिया था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद शनिवार देर शाम पारस को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और युवती को सकुशल तलाश लिया गया था।
 
विज्ञापन

11 of 11
गांव कपसाड़ में सभी संपर्क मार्गों पर आरएएफ तैनात कर सील किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को रूबी का महिला जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। दोपहर बाद सरधना और महिला थाने की पुलिस उसे लेकर सीजेएम-द्वितीय नम्रता सिंह की कोर्ट पहुंची, जहां उसके बयान दर्ज हुए। इस मामले को लेकर प्रदेश की सियासत में गरमाई हुई है। विपक्ष ने इस मामले को मुद्दा बनाया बनाया हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें