फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसाड़ कांड में नया मोड़: नाबालिग है पारस!....आज पेश होंगे सबूत; रुबी के घर से गांव की सीमा तक कड़ा पहरा

Wed, 14 Jan 2026 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के कपसाड़ में हत्या और अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। हत्यारोपी पारस के नाबालिग होने के सबूत आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। उधर, पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर आला कत्ल बरामद करने की कोशिश करेगी। वहीं, रुबी के घर से गांव की सीमा तक कड़ा पहरा है।
विज्ञापन
1 of 13
Meerut Murder and kidnapping case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सरधना थाने इलाके के कपसाड़ कांड के आरोपी पारस सोम की आयु को लेकर उनके परिजन अपने अधिवक्ता के जरिये न्यायालय में बुधवार को प्रमाणपत्र दाखिल कर सकते है। जेल में बंद पारस ने जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा से मिलकर खुद को नाबालिग बताया था। अब उसकी उम्र को लेकर चर्चा होने लगी है। वहीं पुलिस फरसा बरामद करने के लिए पारस को रिमांड पर लेने की तैयार भी कर रही है।

11 जनवरी को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। जेल में आरोपी पारस ने खुद को नाबालिग बताया था। जिस पर जेल अधीक्षक ने उससे इस संबंध में न्यायालय में प्रमाणपत्र पेश करने के बात कही थी। 
विज्ञापन

2 of 13
आरोपी पारस सोम को पुलिस ने स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। इस दौरान लोगों की लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शैक्षिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में नाबालिग है पारस
आरोपी के अधिवक्ता के अनुसार, पारस सोम के परिजनों ने उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि उन्हें सौंप दिए है। जिनके आधार पर पारस नाबालिग है। इस संबंध में बुधवार को कोर्ट में उसके आयु संबंधित प्रमाण पत्रों को दाखिल किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आरोपी पारस सोम को पुलिस ने स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। इस दौरान लोगों की लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आयु संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र नहीं दिए है'
जेल अधीक्षक ने बताया कि न्यायालय के जो भी आदेश होंगे उसका पालन कराया जाएगा। यदि वह नाबालिग हुआ तो कोर्ट के आदेश के अनुसार, उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। उधर, इस केस के विवेचक सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी पक्ष ने अभी तक उन्हें आयु संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र नहीं दिए है।

 

4 of 13
आरोपी पारस सोम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य आरोपी पारस सोम को सलाखों के पीछे भेजा
इधर रूबी के अपहरण और उसकी मां सुनीता की हत्या के बाद कपसाड़ गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस सोम को सलाखों के पीछे भेज दिया है और रूबी भी अपने घर सुरक्षित लौट आई है लेकिन प्रशासन सुरक्षा को लेकर रत्ती भर भी जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। हालात यह हैं कि पीड़िता रूबी के घर की दहलीज से लेकर गांव की सीमाओं तक पुलिस और अर्धसैनिक बलों का पहरा है। 
विज्ञापन

5 of 13
गांव कपसाड़ में घुसने पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अति आवश्यक होने पर ही मिल रहा प्रवेश
पुलिस प्रशासन ने गांव की नाकेबंदी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पहचान पत्र की गहन जांच के बिना किसी को भी गांव में कदम रखने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा घेरा इतना सख्त है कि बाहरी व्यक्तियों और मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। नाके पर तैनात जवान हर आगंतुक का पहचान पत्र बारीकी से जांच रहे हैं और केवल अति आवश्यक होने पर हो भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

6 of 13
रूबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला दारोगा का पहरा 
सुरक्षा के लिहाज से रूबी के घर को किले में बदल दिया गया है। घर के चारों तरफ हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पांच अत्याधुनिक निगरानी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एक महिला दारोगा को विशेष रूप से पीड़िता रूबी के साथ तैनात किया गया है जो हर पल उसकी गतिविधि पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

7 of 13
काशी टोल प्लाजा पर रोके जाने पर एसपी ट्रैफिक और सपा विधायक अतुल प्रधान की नोकझोंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनू के परिवार को सपा देगी दो लाख रुपये
कपसाड़ में मां सुनीता की हत्या कर बेटी रूबी के अपहरण करने के संबंध में विधायक अतुल प्रधान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने पूरी जानकारी अखिलेश यादव को दी। साथ ही ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप के साथ हुई घटना के बारे में अवगत कराया गया। 

 

8 of 13
अखिलेश यादव - फोटो : सपा पार्टी
अखिलेश यादव ने कहा कि कि हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उनके दुख दर्द में समाजवादी पार्टी हमेशा मदद करने का काम करेगी। पार्टी ने रूबी की तीन लाख रुपये की मदद की है उसी प्रकार सोनू कश्यप के परिवार को दो लाख रुपये की मदद की जाएगी। 
 

9 of 13
मृतक सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
धाराओं में नहीं किया फेरबदल 
सुनीता की हत्या और रूबी के अपहरण कांड में पुलिस अभी तक हत्या में प्रयुक्त फरसे को बरामद नहीं कर सकी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी पारस को कस्टरी रिमांड पर लेकर फरसे को बरामद किया जाएगा। 

 

10 of 13
मां सुनीता को खोने के बाद भाई नरसी से लिपटकर रोती रूबी - फोटो : विडियो क्लिप
साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे। अभी इस केस में किसी भी अन्य धाराओं में फेरबदल नहीं किया गया है। दर्ज कराई प्राथमिकी के आधार पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। पीडिता रूबी ने भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया, जिससे धाराएं बढ़ाई जा सके।

11 of 13
गांव कपसाड़ में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए लगाई बैरिकेडिंग और तैनात फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है मामला
कपसाड़ गांव में बीते बृहस्पतिवार सुबह अनुसूचित जाति की महिला सुनीता बेटी रूबी के साथ गन्ने की छिलाई करने के लिए जा रही थी। रजबहे पर गांव के ही आरोपी पारस सोम ने रूबी का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की फरसे से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। 
 

12 of 13
कपसाड़ में सुनीता की हत्या के बाद गमजदा महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति से है। इस वारदात ने इलाके में तनाव फैला दिया था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद शनिवार देर शाम पारस को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और युवती को सकुशल तलाश लिया गया था।
विज्ञापन

13 of 13
रूबी और आरोपी पारस सोम - फोटो : पुलिस
रविवार को रूबी का महिला जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। दोपहर बाद सरधना और महिला थाने की पुलिस उसे लेकर सीजेएम-द्वितीय नम्रता सिंह की कोर्ट पहुंची, जहां उसके बयान दर्ज हुए। इस मामले को लेकर प्रदेश की सियासत में गरमाई हुई है। विपक्ष ने इस मामले को मुद्दा बनाया बनाया हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें