फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी विमलचंद के घर में लगे थे 13 कैमरे, बना था खास कंट्रोल रूम, फोरेंसिक जांच से होंगे बड़े खुलासे

Fri, 03 May 2019 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी व चाइल्ड लाइन मेरठ की निदेशिका अनिता राणा - फोटो : अमर उजाला
बच्चियों से दरिंदगी के मामले में गुरुवार को जहां इलाके में इस सनसनीखेज घटना की चर्चा रही। वहीं इससे पहले गुरुवार को मेडिकल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जागृति विहार सेक्टर में आरोपी विमलचंद के मकान के कोने-कोने की जांच की। इस दौरान पुलिस ने मकान में लगे सभी कैमरों को सील कर दिया है। वहीं कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कैमरों की डीवीआर को फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा जाएगा जिसके बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं: -
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस ने मौके से डीवीडी लैपटॉप भी बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रिटायर्ड अधिकारी विमलचंद के घर पर 13 कैमरे लगे थे। इन कैमरों का एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया था। लेकिन इस बीच कैमरे खराब होने की जानकारी हुई। जिसके बाद मकान मालिक विमल चंद ने कैमरों के लिए टेक्निशियन आशू को बुलाया। जब आशू ने कैमरों की डीवीआर देखी तो पता चला कि मकान मालिक अपने घर में बच्चियों को बुलाकर दरिंदगी करता है। 
विज्ञापन

3 of 7
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
आरोपी विमल चंद का जागृति विहार सेक्टर छह में आलीशान मकान बना है। पीले रंग की इस कोठी को देखकर कोई भी यह नहीं सोच सकता कि अंदर रहने वाला शख्स समाज में रहने लायक ही नहीं है। वह पॉश कॉलोनी में रहकर बालिग और नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता है। अमर उजाला की खबर के खुलासे पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मकान को घेरे में लेकर मकानमालिक विमल चंद को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 7
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में मालूम चला कि आरोपी ने मकान में 13 कैमरे लगाए हुए थे। उसने एक खास कंट्रोल रूम भी बनाया हुआ था जिसमें से कई कंप्यूटर सिस्टम व रिमोट, केबल आदि सामान पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी को जैसे ही इस बात की भनक लगी कि उसकी कभी भी पोल खुल सकती है तो उसने सभी कैमरों को बंद करा दिया लेकिन इसके बावजूद उसने एक सीक्रेट कैमरा अपने बेडरूम में लगवाए रखा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
गिरफ्तारी के लिए पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम - फोटो : अमर उजाला
यहां तक कि पुलिस गुरुवार को जब आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने सादा कपड़ों में क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर उनके बदमाश होने का शोर मचा दिया। इस पर पड़ोस के लोग मौके पर इक्ट्ठा हो गए और क्राइम ब्रांच से उलझ गए। इस पर जब टीम ने 65 साल के इस शख्स की हकीकत उनके सामने बयान की तो उनके होश उड़ गए। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। वहीं उसके घर की एक नौकरानी के जरिए वह लड़कियों को अपने घर बुलाकर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था। पुलिस नौकरानी व मामले में शामिल एक अन्य महिला की तलाश कर रही है। वहीं छह बच्चियों के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी का कहना है कि आरोपी के मकान में लगे सभी कैमरों को सील करते हुए डीवीआर को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। ऐसे में पुलिस मान रही है कि अन्य कुछ राज भी खुल सकते हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि कैमरों को ऑनलाइन कनेक्ट किया गया था, जिसकी जांच की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें