फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से प्रेम विवाह कर बसाया घर, फिर नफरत में बदली बेपनाह मोहब्बत, तीन साल में हुआ खौफनाक अंत

Wed, 26 Feb 2020 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में एक पति ने अपनी पत्नी और नौ माह के मासूम की बेरहमी से हत्या कर डाली। सिरफिरे युवक को अपने मासूम बेटे को मौत के घाट उतारते हुए जरा भी रहम नहीं आया। यही नहीं जिस पत्नी से शादी के लिए उसने अपने परिवार तक से नाता तोड़ दिया उसी पत्नी से तीन साल में ही उसे बेइंतहा नफरत हो गई थी।
आखिरकार उसने पत्नी को मौत के घाट उतारने की ठान ली और मंगलवार को उसने पत्नी के साथ अपने नौ महीने के मासूम बेटे को भी हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। आगे पढ़ें बेपनाह मोहब्बत से बेपनाह नफरत तक की इस प्रेम कहानी का कैसे हुआ एक दुखद अंत :-
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मोनू और निशा के प्रेम विवाह का तीन साल में दुखद अंत हो गया। परिवार को दरकिनार करके दोनों ने शादी की थी। लेकिन मोनू की गलत संगत और शराब की लत ने परिवार को बर्बाद कर दिया। परिवार में चल रहा तनाव मोनू के अंदर जहर घोल रहा था। जिसके चलते मोनू ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। निशा के परिजनों का आरोप है कि मोनू और उसके परिवार वालों ने सुनियोजित साजिश करके मां-बेटे की हत्या की है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में मोनू के घर पर एक रिश्तेदार की शादी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार सुबह वारदात के दौरान परिवार घर में ही मौजूद था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने बताया कि उनके घर के सामने ही निशा अपने मामा के घर पर रहती थी। वहीं पर मोनू की मुलाकात निशा से हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग चला और फिर शादी हो गई। 

 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
निशा के परिजनों ने आपत्ति जता दी। इसके बावजूद भी वे नहीं माने और दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े। दोनों परिवार के लोगों में तनाव की स्थिति बनी थी। मोनू को शराब पीने की लत थी। कई बार निशा ने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अब मोनू गलत संगत में पड़ गया था। उसको लोग ताने देने लगे थे कि प्रेम विवाह में उसने बहुत कुछ नुकसान उठाया है। दोनों की शादी को डेढ़ साल हो गए और तभी से दंपती में कलह रहने लगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटी को साजिश करके मारा 
गांव कलंजरी निवासी तिलकराम के अनुसार बेटी निशा की दामाद और उसके ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या की है। प्रेम विवाह करने के बाद उसके पूरे परिवार ने निशा से पूरी तरह से रिश्ता ही तोड़ लिया था। इसका फायदा पति सहित ससुराल पक्ष ने उठाया। जहां पति सहित सास, ससुर व जेठ निशा से छुटकारा पाने के लिए उसे रोजाना प्रताड़ित करने लगे।

आए दिन बेटी से मारपीट करते। मंगलवार को बेटी की हत्या से पहले मोनू सहित पूरे परिवार ने एक कमरे में बैठकर पहले सलाह की थी तथा बाद में बेटी की हत्या कर दी। पीड़ित तिलकराम ने पति मोनू, ससुर श्यौराज सिंह, सास जयवीरी व जेठ पप्पू को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
शराब पीने का विरोध करने पर की हत्या
पुलिस के अनुसार निशा मोनू के शराब पीने पर आपत्ति करती थी। घटना वाले दिन भी शराब पीने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जिसमें शराबी पति ने पहले पत्नी का चाकू से गला काटा तथा बाद में चाकू टूट जाने पर पास में ही पड़ी कुदाल से निशा पर कई वार किए। मोनू पत्नी पर तब तक वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।  इससे पहले मोनू अपने नौ माह के बच्चे को भी गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
meerut police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों को फरार होने का दिया मौका
निशा के परिजनों का आरोप है कि मां-बेटे की हत्या की सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने हमें सूचना दिए बिना आरोपी पक्ष से ही शव का पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए थे। बाद में जब हमने ससुराल वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया तो सभी आरोपी मकान का ताला लगाकर फरार हो गए। आरोप है कि पुलिस ने केवल हत्यारोपी पति को ही गिरफ्तार किया जबकि बाकी आरोपियों को फरार होने का मौका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें