Meerut Crime News: मेरठ के कमालपुर गांव में पत्नी शमीना की हत्या करने वाले पति वकील ने पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए कोई पछतावा नहीं जताया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी वकील ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे पत्नी शमीना के चरित्र पर शक था और इसी वजह से उसने उसकी जान ले ली।
'मार दिया, कोई अफसोस नहीं'- आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म
पुलिस के अनुसार आरोपी ने कहा कि शमीना अपने भांजे से बातचीत करती थी, जिससे उसे शक था। इसी बात से नाराज होकर उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने यह भी कहा कि उसे अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है, हालांकि बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जरूर है।
विज्ञापन
3 of 6
हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल से लौटते वक्त किया हमला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शमीना फैमली हॉस्पिटल में वार्ड आया के तौर पर काम करती थी। सोमवार रात ड्यूटी खत्म कर जब वह कमालपुर स्थित अपने कमरे पर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे पति ने रास्ते में उसे घेर लिया और गर्दन, चेहरे, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए। शमीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
4 of 6
आरोपी पति व मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद
पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते शमीना पिछले 11 महीने से अपने तीन बच्चों के साथ अलग रह रही थी। तीन अन्य बच्चे आरोपी वकील के साथ रहते थे। विवाद की जड़ पत्नी के चरित्र को लेकर शक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी पति व मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गढ़ मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।