फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद में फंसाया... फिर युवती से दो साल तक दुष्कर्म, फर्जी आईडी से अस्पताल में नौकरी करता रहा वसीम

Sun, 07 Jun 2020 04:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
वसीम का फर्जी आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में फिर से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वसीम ने फेसबुक पर दिनेश रावत के नाम से आईडी बना रखी थी। इस दौरान आरोपी ने पहचान छिपाकर हापुड़ की एक युवती को लव जिहाद में फंसा लिया। आगे जानिए फिर क्या हुआ-
विज्ञापन

2 of 7
फर्जी आधार कार्ड बरामद - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा निवासी युवक ने हापुड़ निवासी एक युवती को पहले पहचान छिपाकर लव जिहाद में फंसाया और फिर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी की फर्जी आईडी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, दिनेश रावत के नाम से युवक मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नौकरी करता था। करीब दो साल पहले उसने हापुड़ की एक युवती से दोस्ती कर ली। उसने युवती से अपनी पहचान छिपाए रखी और वह अपने आप को दिनेश बताता रहा।

4 of 7
फेसबुक पर बना रखी थी आईडी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने आधार कार्ड और अन्य कागजात भी फर्जी तरीके से बनवा लिए। आरोपी दो साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। फिर बाद में उसने दुष्कर्म पीड़िता के वीडियो व फोटो भी वायरल कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर मुंडाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुंडाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
एसपी देहात, अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार युवक पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। युवक की फेसबुक पर आईडी दिनेश रावत के नाम से है। फर्जी तरीके से आधार कार्ड व अन्य कागजात में दिनेश रावत पुत्र विजय सिंह निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट नाम बदलकर वह नौचंदी क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नौकरी करता था।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी फर्जी आईडी - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें एक आईटी एक्ट का और दूसरा मुकदमा युवती ने दुष्कर्म का दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसपी देहात अविनाश पांडेय
एसपी देहात के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुंडाली रवि चंद्रवाल ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। पता चला कि युवक का असली नाम दिनेश रावत के बजाय वसीम अहमद पुत्र मोमिन निवासी गांव अजराड़ा थाना मुंडाली है। उसने फेसबुक और सोशल मीडिया पर भी दिनेश नाम प्रचारित कर रखा है। आरोपी के पास से फर्जी तरीके से बना आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें