मेरठ शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा निगम का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। आज शहर में सैकड़ों दुकानों के आगे जेसीबी से तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
2 of 5
खोखों पर चली जेसीबी
दिल्ली रोड पर अतुल माहेश्वरी सेतु से बिजली बंबा बाईपास तिराहा तक स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। जिसका लोगों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन
3 of 5
अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
नगर निगम टैक्स अधीक्षक नरेश सिवालिया के नेतृत्व में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम कर्मचारियों की टीम दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु पर पहुंची। टीम ने सड़क किनारे रखे खोखे, ठेले और पान, चाय आदि की दुकानों को बुलडोजर से हटाया।
4 of 5
बेहोश हुआ मीट व्यापारी
इस दौरान टीम को हलका विरोध भी झेलना पड़ा। नगर निगम टीम के साथ पुलिस होने के कारण लोग अभियान को नहीं रोक पाए। इस दौरान एक मीट व्यापारी बेहोश हो गया और उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
इसके अलावा निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान रोहटा रोड पर भी चलना था। टैक्स अधीक्षक बी.लाल ने बताया कि पुलिस सहयोग नहीं मिल रहा है। लगातार तीन दिन से वह कंकरखेड़ा थाना इंस्पेक्टर से फोर्स मांग रहे हैं। तीसरी टीम को शहर में अतिक्रमण हटाना था, लेकिन यहां भी अभियान नहीं चला।