फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नव वर्ष पर सैलानियों और विदेशी परिंदों से गुलजार हुई ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर

Sun, 01 Jan 2023 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में नव वर्ष के अवसर पर पर्यटक सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। वहीं हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में प्रवासी पक्षियों ने भी डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
1 of 7
हस्तिनापुर में सैलानी व प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
नव वर्ष के अवसर पर महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में पर्यटक सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा ऐतिहासिक नगरी के रास्ते पर्यटक सैलानियों से खचाखच भरे रहे रास्तों में जाम जैसी स्थिति बनी रही वही पर्यटक सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

यही नहीं सेंक्चुअरि में नववर्ष के हर्षोल्लास को और भव्य रूप बनाने के लिए विदेशों से सैकड़ों प्रजाति के प्रवासी परिंदे यहां पर पहुंच गए हैं। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ सेंक्चुअरि क्षेत्र में विदेशी मेहमान परिंदों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीमकुंड के वेटलैंड क्षेत्र में हजारों प्रवासी पक्षी लंबी उड़ान भरने के बाद पहुंचे हैं। जो अगले तीन महीनों तक वेटलैंड क्षेत्र की भोजन से भरपूर दलदली झीलों में रहकर प्रजनन करेंगे और अपना कुनबा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
हस्तिनापुर में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष का जश्न मनाने के लिए लाखों पर्यटक सैलानी ऐतिहासिक नगरी में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है ऐतिहासिक नगरी की रौनक बढ़ गई है सड़कों पर लगे जाम में फंसे लोगों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी रही है। ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर कर्णमंदिर जंबूद्वीप, कैलाश पर्वत रचना, प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर अष्टापद, आदि स्थलों पर पर्यटक सैलानियों का सैलाब उमड़ रहा है जहां पर प्रबंधकों को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
 
विज्ञापन

3 of 7
हस्तिनापुर में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रतिवर्ष नववर्ष के अवसर पर दूरदराज से लाखों लोग पहले दिन ऐतिहासिक नगरी में पहुंचकर अपने नववर्ष की शुरुआत करते हैं परिवार के साथ ऐतिहासिक नगरी का भ्रमण करते हैं यह सिलसिला शनिवार से जारी है और अगले कई दिनों तक चलता रहेगा। पर्यटक सैलानियों ने जंबूद्वीप में नौका विहार का आनंद लिया वही एरावत हाथी की सवारी के साथ-साथ वहां लगे झूले और रेलगाड़ी का भी आनंद परिवार के साथ लिया।

4 of 7
प्रवासी पक्षी, हस्तिनापुर सेंक्चुअरि - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों यूरोपीय देशों में बर्फ जमने के कारण प्रवासी पक्षियों के लिए भोजन का संकट बढ़ जाता है। जिससे इन परिंदों के सामने भूखा मरने की नौबत आ जाती है, जिसे देखते हुए सर्दी के चार महीने बिताने के लिए यह अनुकूल मौसम और भोजन से भरपूर हस्तिनापुर के वेटलैंड क्षेत्र में पहुंचते हैं। रूस, चीन, भूटान, अफगानिस्तान, साइबेरिया, कजाकिस्तान, अमेरिका, यूरेशिया व अफ्रीका आदि विभिन्न देशों से सैकड़ों प्रजाति के लाखों प्रवासी पक्षी प्रतिवर्ष हस्तिनापुर के सेंक्चुअरि के वेटलैंड में पहुंचते हैं। इन दिनों लाखों की संख्या में यह प्रवासी पक्षी सात समंदर पार कर यहां पहुंच चुके हैं, जिन्हें भीमकुंड वेटलैंड क्षेत्र की दलदली झीले खूब भा रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
प्रवासी पक्षी, हस्तिनापुर सेंक्चुअरि - फोटो : अमर उजाला
विदेशी मेहमानों को खूब भाता है मौसम
शनिवार को दिल्ली से आए अनुज, रवि, कृष्ण, विदित, राहुल आदि पर्यटकों ने बताया कि ऐतिहासिक नगरी में करीब आधा दर्जन पर्यटक स्थल हैं। फिर भी सर्दी में यहां विदेशी मेहमानों का आगमन लोगों को काफी आकर्षित करता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रवासी पक्षी, हस्तिनापुर सेंक्चुअरि - फोटो : अमर उजाला
इन परिंदों का होता होता है सर्दी में आगमन
भीमकुंड के वेटलैंड क्षेत्र में प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में विदेशी मुरगाबी, पिंन टेल डक, स्पोर्ट बिल, हेडेड गूज और कूट इत्यादि प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। मार्च में विदेशी मेहमान अपने वतन लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रवासी पक्षी, हस्तिनापुर सेंक्चुअरि - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
वेटलैंड क्षेत्र में कई देशों से पहुंचे प्रवासी पक्षियों की संख्या अधिक नजर आ रही है। इनकी सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है जो लगातार गश्त कर इनकी सुरक्षा करती है। -नवरत्न सिंह, रेंजर, हस्तिनापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें