फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद आत्महत्या केस: पुलिस को क्यों नहीं कराए पिता के बयान? बेटी मानसी बोली- मुझे उम्मीद थी बच जाएंगे पापा

Tue, 30 Jun 2020 05:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
हरिओम आनंद की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
जीवित रहते हुए हरिओम आनंद के बयान पुलिस को क्यों नहीं कराए? इस पर बेटी मानसी का कहना है कि उनको पूरी उम्मीद थी कि पापा बच जाएंगे। दो दिन पहले अस्पताल में सल्फास खाने का एक ऐसा ही केस आया था, जिसमें डॉक्टरों के प्रयास से मरीज की जान बच गई थी। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
हरिओम आनंद - फोटो : अमर उजाला
मीटिंग में थी तभी फोन आया
मानसी ने बताया कि मार्च के बाद अस्पताल में काम बहुत कम हो गया था। लगातार अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होती जा रही थी। कोविड-19 का वार्ड बनाने की परमिशन के लिए वह जिला प्रशासन से मांग कर रहे थे। अस्पताल में पूरी तैयारी हो चुकी थी, इस संबंध में शनिवार को वह सीएमओ के साथ उनके कार्यालय में मीटिंग में थी।
विज्ञापन

3 of 5
हरिओम आनंद की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान ही अस्पताल से फोन पहुंचा की पापा ने सल्फास खा लिया है। वह तुरंत अस्पताल पहुंची। पापा ठीक से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब सब ठीक हो जाएगा। पहले वह अपने ऑफिस में बैठे। डॉक्टरों ने तुरंत उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया।

4 of 5
हरिओम आनंद की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन खुलते ही देनदारी का बोझ
हरिओम आनंद की बेटी मानसी का कहना है कि लॉकडाउन में देनदारी का तगादा नहीं आया। जैसे ही लॉकडाउन खुला, तगादा करने लोग घर पर आने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिओम आनंद की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
सल्फास खाने के बाद ज्यादा पानी पी लिया
डॉक्टरों का कहना कि सल्फास खाने के बाद हरिओम लगातार पानी पी रहे थे। ड्राइवर ने भी रास्ते में तीन बार पानी पिलाया था। बार-बार पानी पीने से सल्फास शरीर में पूरी तरह से घुल गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें