फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों से दरिंदगी का मामला: पुलिस की भूमिका संदिग्ध, आयोग को भेजी जांच रिपोर्ट

Tue, 07 May 2019 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
हैवान विमल चंद और उसकी कोठी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जागृति विहार में बच्चियों के साथ हैवानियत के मामलों में राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने जांच रिपोर्ट आयोग की अध्यक्ष को भेज दी है। रिपोर्ट में उन्होंने जहां परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का फायदा उठाते हुए विमल चंद द्वारा बच्चियों का यौन उत्पीड़न करना बताया है तो पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
राखी त्यागी ने रविवार को पीड़ित बच्चियों और उनके परिजनों से मुलाकात की थी। समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों को भी उन्होंने जांच का आधार बनाया। बताया कि जांच के दौरान पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई। बच्चियों ने जो जानकारी दी, उससे स्पष्ट हो गया कि विमल चंद लालच देकर उनका यौन शोषण करता रहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
एनजीओ को तरजीह 
आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने बताया कि समाचार पत्रों में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे, इसके बाद वो खुद भी पीड़ितों से रूबरू हुईं। रविवार को जब उन्होंने एसएसपी को कॉल कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने की बात कही तो एसएसपी ने कहा कि पहले चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से स्वीकृति ले लो।

4 of 5
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
इससे साफ पता चलता है कि एसएसपी आयोग के ऊपर एक एनजीओ को तरजीह दे रहे हैं, जो आयोग के प्रोटोकॉल के विपरीत है। साथ ही मेडिकल एसओ ने भी उन्हें काफी बरगलाने की कोशिश की, जिसके चलते वह दोपहर में थाने से ही लौट आईं। शाम को फिर से पीड़ित परिवारों से जाकर मिलीं। इस पूरे घटनाक्रम को भी उन्होंने रिपोर्ट में शामिल किया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी - फोटो : अमर उजाला
राखी त्यागी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही आरोपी और उसको संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आयोग इस संबंध में अपने स्तर से कार्रवाई तय कराएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें