फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ को मिला बड़ा तोहफा, अब ऐसा होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे

Sun, 02 Apr 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के चौथे चरण का कार्य जून से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान डासना से मेरठ के बीच 32 किमी नई सड़क बनेगी। जून 2017 में निर्माण कार्य शुरू होगा। दिसंबर 2019 में सड़क तैयार हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
डासना से मेरठ बनेगी नई सड़क
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने मंगलवार को अमर उजाला को बताया कि जून में डासना से मेरठ के बीच 32 किमी की छह लेन की नई सड़क बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 4
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
इसे 24 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। किसानों से 397 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। चार हेक्टेयर जमीन और अधिग्रहित होनी है। चौथे चरण में 2300 करोड़ की लागत खर्च होगी। इस सप्ताह एनएचएआई की होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में बजट पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे
एनएचएआई यूपी गेट से डासना तक 20 किमी की दूरी में एनएच-24 को चार लेन से 14 लेन बनाएगी। इनमें से 6 लेन सिर्फ मेरठ जाने वाले वाहनों के लिए होगी। मेरठ जाने के लिए गाजियाबाद में सिर्फ तीन जगहों पर 6 लेन में इन करने की इंट्री मिलेगी। यही 6 लेन की सड़क डासना से मेरठ के लिए निकल जाएगी। इस सड़क पर कोई सिग्नल नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें