फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति से पुरस्कार पाने वाली ईहा PM मोदी के साथ रोपेंगी पौधा, 7 मिनट होगी खास मुलाकात

Thu, 24 Jan 2019 01:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
बालशक्ति पुरस्कार पाने वाली मेरठ की बेटी ईहा दीक्षित गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पौधा रोपेंगी। सुबह 11 बजे वह पीएम से मिलेंगी, लेकिन उसे सुबह आठ बजे पीएम हाउस पहुंचना है। पिता कुलदीप शर्मा ने बताया कि ईहा को प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए अलग से सात मिनट का वक्त मिला है। इस मुलाकात में ईहा प्रधानमंत्री के साथ उनके बगीचे में पौधा रोपेंगी। बुधवार को पीएम से मुलाकात के सेशन का पूरा अभ्यास उसको कराया गया।
विज्ञापन

2 of 12
ईहा से बात करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसने कहा, ‘नमस्कार प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम ईहा दीक्षित है, मैं मेरठ यूपी से हूं’। इसके बाद वह पीएम को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएंगी और पौधरोपण के लिए पौधा देंगी। ईहा के साथ महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी होंगी।
विज्ञापन

3 of 12
माता-पिता के साथ ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
मुलाकात के बाद पीएम के साथ लंच भी हो सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर ईहा के पुरस्कार की तस्वीरें व खबर देखकर हर शहरवासी उससे मिलने को बेताब है। लोगों ने सोशल मीडिया पर ईहा को बहुत शुभकामनाएं दीं। अपना प्यार दिया और जल्दी से मेरठ आने का संदेश भेजा है।

4 of 12
रिहर्सल परेड में ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
राजपथ पर गूंजेगा ईहा का नाम 
बुधवार को जनपथ पर परेड की फाइनल रिहर्सल हुई। ईहा आर्मी की फूलों से सजी जिप्सी में थी। बालशक्ति पुरस्कार पाने वाले 26 बच्चों में ईहा सबसे कम आयु की है, इसलिए ईहा परेड में प्रथम जिप्सी में होंगी। जैसे ही जिप्सी राजपथ पर आएगी, ईहा का नाम, माता-पिता का नाम, मेरठ उप्र का नाम, उनको किस श्रेणी में क्यों पुरस्कार मिला है यह पुकारा जाएगा। पूरा राजपथ ईहा के नाम के उद्घोष से गूंजेगा। 25 जनवरी को ये बच्चे दिल्ली दर्शन के लिए जाएंगे। सरकारी टीम इन्हें दिल्ली घुमाएगी। 26 को परेड में भाग लेंगे।
विज्ञापन

5 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति भवन में पूरी हो रही हर ख्वाहिश
ईहा इस समय राष्ट्रपति भवन की मेहमान हैं। वहां महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से पुरस्कार पाने वाले सभी बच्चों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बुधवार को परेड हाउस में रिहर्सल के वक्त ईहा ने अफसर से नूडल्स खाने की इच्छा जताई। थोड़ी ही देर में उसे नूडल्स मिले।
विज्ञापन

6 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद चॉकलेट मांगी तो उसे दी गई। परेड समारोह में पहनने के लिए जो कोट सिलवाया गया, वो उसे अनफिट था। तुरंत संबंधित कंपनी के व्यक्ति ने आकर ईहा का दोबारा नाप लिया और दो घंटे में उसके साइज का कोट बनाकर दिया। इसके बाद ईहा प्रेसवार्ता में गईं।
विज्ञापन

7 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
नींबू का पौधा लगाने से हुई थी शुरूआत
ग्रीन ईहा स्माइल क्लब की संचालिका इस नन्हीं सी बच्ची ईहा दीक्षित ने घर के बगीचे में नीबू का पौधा लगाकर यह अभियान शुरू किया।

8 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
पिता कुलदीप शर्मा ने बताया कि बेटी को शुरू से ही कुछ अलग काम करने की जिद रहती थी। किसी टीवी कार्टून में इसने प्लांट्स का महत्व देखा। प्लांट्स एनवायरमेंट बचाते हैं, पॉल्यूशन खत्म करते हैं, यह बात उसके जेहन में बैठ गई।

9 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
मई के एक रविवार को उसने मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी को पौधों पर चर्चा करते सुना। तभी मम्मी अंजली से जिद करने लगी कि मैं पौधे लगाऊंगी। हमने घर के बगीचे में माली के साथ उसने नींबू का पौधा लगाया।

10 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद रोज और पौधे लगाने की जिद करने लगी। ये एक अच्छी जिद थी, इसलिए हमें माननी पड़ी। हम लोग हर रविवार घर और आसपास की खाली जगह में पौधा लगवाने लगे। उसे सोशल मीडिया पर साझा करने लगे। 29 सितंबर को अपने जन्मदिन पर 1000 पौधे लगाए। इसी तरह यह कारवां बढ़ने लगा।

11 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
दिल टूटा, रोई, लेकिन हार नहीं मानी
ईहा की मम्मी अंजली बताती हैं, इतनी छोटी सी बच्ची हर संडे खुद गड्डा बनाकर पौधा लगाती। इसे देखकर लोग सराहना तो करते लेकिन साथ देने नहीं आए। 2018 में हमने इसके क्लब ग्रीन ईहा स्माइल क्लब को शुरू कराया। तब क्लब के साथ पौधे लगने लगे। धीरे-धीरे कुछ बच्चे हमसे जुड़े। अभी छह बच्चे क्लब से जुड़े हैं। सभी ईहा से बड़े हैं। हमने किसी से संपर्क नहीं किया। ये बच्चे खुद ही दूर- दूर से हमसे मिलने आए और क्लब से जुडे़।
विज्ञापन

12 of 12
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
बताया कि बच्चे खुद रविवार को पौधे लगाने आते हैं। कई बार जहां इन बच्चों में पौधे लगाए बाद में देखा तो वो पौधे लोगों ने उखाड़ दिए, आवारा पशु उन्हें खा गए। अपना लगाया पौधा जब उजड़ा देखा तो ईहा बहुत रोती थी। हम उसे समझाते कि बेटा काम करते रहो। आपके काम को सराहा जाए जरूरी नहीं, यह सब सहना पड़ता है। क्लब में अभी दो भाई सागर और रॉबिन सिंह, अभिषेक प्रजापति, पूजा सिंह, शुभम मिश्रा जुड़े हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें