आरोपी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
कोनेन का शव नहीं मिला, मां और प्रेमी सहित छह को जेल भेजा
छह साल की कोनेन की तलाश में शनिवार को भी गंगनहर में पीएसी के गोताखोरों और पुलिस का अभियान जारी रहा, लेकिन उसका शव नहीं मिला। पोस्टमार्टम होने के बाद मेराब का शव पुलिस की मौजूदगी सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हत्यारोपी मां निशा, उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी, पड़ोसी मुसर्रत, कोसर, साद व आरिफ को एसीजे जूनियर डिजिजन कोर्ट-5 में पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट तरुण कुमार ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की भी तैयारी शुरू हो गई। खैरनगर निवासी शाहिद बेग के बेटे मेराब और बेटी कोनेन बुधवार शाम लापता हुए थे। अपहरण और अनहोनी का अंदेशा जताकर शाहिद ने मुकदमा कराया था।