फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ दीपक मर्डर केस: गांव में धरना जारी, पीड़ित पिता बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा महापंचायत का एलान

Wed, 05 Oct 2022 11:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ में दीपक हत्याकांड को लेकर बुधवार को भी पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का खजूरी गांव में धरना जारी रहा। दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी का कहना है कि आठ अक्तूबर तक उनकी पांचों मांगे पूरी नहीं हुई तो नौ अक्तूबर को दीपक की शोकसभा के बाद महापंचायत का एलान करेंगे। पुलिस ने धीरेंद्र की सुरक्षा में एक गनर लगाया है।

गांव खजूरी निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक का शव 27 सितंबर को जंगल में मिला था। दीपक का कटा हुआ सिर सोमवार सुबह पुलिस ने बरामद किया था। ग्रामीणों ने खुलासे पर सवाल उठाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

2 of 5
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने, सही हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मां की गई थी। डीएम-एसएसपी ने मंगलवार तक पीड़ित परिवार को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
धरने में बोलते मांगेराम त्यागी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार को धीरेंद्र त्यागी परिवार के साथ गांव में सड़क किनारे बैठ गए। एसडीएम मवाना और सीओ धरना स्थल पर पहुंचे।

4 of 5
धरना देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र को शस्त्र लाइसेंस व आर्थिक सहायता के लिए जरूरी कागजात लेकर डीएम ऑफिस ले गए। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। दो सिपाही और एक दरोगा उनके घर की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धरना देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं धीरेंद्र के घर से आरोपी फैमीद का घर करीब 100 मीटर की दूरी पर है। आरोपी के मकान पर क्यूआरटी लगाई गई है। धरने में अनुज त्यागी, सचिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, राजबल, देवेश आदि लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें