फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिवम मावी ने गलियों में उड़ाई गिल्ली, मोहल्ले वालों ने पहचाना था हुनर, अब विश्व पटल पर बिखेरेंगे जलवा

Thu, 29 Dec 2022 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मूल निवासी शिवम मावी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना जलवा दिखाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सिरीज के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर शिवम मावी के सीना गांव से नोएडा तक जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
1 of 7
shivam mavi
मेरठ से सटे मवाना के सीना गांव निवासी शिवम मावी (24) ने गली-मोहल्ले की क्रिकेट से निकलकर भारतीय टीम तक का सफर तय किया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उन्हें 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है। गांव से लेकर नोएडा तक जश्न का माहौल है। शिवम को आईपीएल व रणजी अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
क्रिकेटर शिवम मावी बहन के साथ - फोटो : अमर उजाला
शिवम की उम्र करीब सात साल थी, जब पिता पंकज मावी परिवार सहित नोएडा में शिफ्ट हो गए। शिवम के एक ताऊ वीरेंद्र मावी और राजेंद्र मावी गांव में ही रहते हैं। पंकज मावी ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए वह नोएडा आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
क्रिकेटर शिवम मावी
उनका मन शिवम को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने का था, नोएडा में गली में क्रिकेट खेलते हुए पड़ोसियों ने उसकी प्रतिभा को पहचाना। लोगों के कहने 10 वर्ष की उम्र में उसका दाखिला कार्ल हूपर एकेडमी में कोच फूलचंद शर्मा के पास कराया।

4 of 7
क्रिकेटर शिवम मावी
गेंदबाजी में दिलचस्पी रखते हुए शिवम ने अंडर-14, अंडर-16 क्रिकेट से शुरुआत की। शिवम दो बहन-भाई हैं, बड़ी बहन शालू मावी एमए के बाद बीएड कर रहीं हैं। शिवम बीबीए के बाद एमबीए कर रहे हैं, मां गृहणी हैं। ताऊ वीरेंद्र मावी ने बताया कि शिवम की प्राइमरी स्तर की शिक्षा गांव सीना में ही हुई है। टी -20 में चयन होने पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
 
विज्ञापन

5 of 7
क्रिकेटर शिवम मावी
स्वर्णिम रहे चार साल 
शिवम के लिए पिछले चार साल स्वर्णिम रहे हैं। 2018 अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया, जो एक बड़ी उपलब्धि रही। रणजी और आईपीएल में जगह बनाने में कामयाब हुए। आईपीएल में 2018 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेले और शानदार प्रदर्शन किया।

उन्हें गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया-ए टीम में क्वाड्रेंगुलर सीरीज खेले, विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम में खेले। एक बार हैट्रिक और एक बार पांच विकेट झटके।  
विज्ञापन

6 of 7
क्रिकेटर शिवम मावी डेल स्टेन के साथ - फोटो : अमर उजाला
अभ्यास मैच में उड़ाई गिल्लयां तो रैना ने कहा जाएगा आगे
पिता पंकज मावी ने बताया कि नोएडा में सुरेश रैना और कई बड़े क्रिकेटर एकेडमी में अभ्यास करने आते थे। एक बार अभ्यास के दौरान शिवम ने रैना की गिल्लियां उड़ा दी थीं। रैना ने कहा था कि ये लड़का आगे तक जाएगा। कोच से कहा कि इस लड़के का ध्यान रखना। शिवम डेल स्टेन को अपना आदर्श मानते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रिकेटर शिवम मावी - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर छाए मावी
सोशल मीडिया पर लोग शिवम मावी की जीवन यात्रा को याद करते हुए उनकी तुलना एक योद्धा से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि टी20 के लिए टीम इंडिया में उनका सिलेक्शन होना नोएडा के लिए बहुत बड़ी बात है। कोई ऐसा युवा खिलाड़ी जो नोएडा की गलियों से निकलकर भारत का डंका पूरे देश में बजाने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें