फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जुलूस बहाना..., उत्पात था मचाना, चार जोन में बंटा मेरठ, 21 स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 01 Jul 2019 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ में जुलूस के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मॉब लिंचिंग की घटनाओं के विरोध में युवा समिति के बैनर तले मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में सभा का आयोजन किया गया। हालांकि प्रशासन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन रविवार को बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम के लिए जुटे। इसके बाद जबरन जुलूस निकाला गया।

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ पुलिस पर ही टूट पड़ी। यहां तक कि सीओ व दो इंस्पेक्टरों के साथ भी हाथापाई की गई। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने उत्पात मचा रहे लोगों पर जमकर लाठीचार्ज किया। वहीं सुरक्षा को देखते हएु शहर के 21 स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम फैज-ए-आम कॉलेज से भीड़ जुलूस की शक्ल में निकली थी। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ फोर्स को धक्का देते हुए निकल गई थी। फैज-ए-आम कॉलेज की सभा में भीड़ जुटने की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एएसपी रामअर्ज वहां पहुंचे थे। कॉलेज की घेराबंदी कर जुलूस न निकालने की अपील की, लेकिन पुलिस फोर्स कम होने के कारण भीड़ नहीं रुकी और हापुड़ अड्डे की तरफ निकल गई। 
विज्ञापन

3 of 9
जुलूस में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
लोग हाथ में तिरंगा व काले झंडे लेकर चलते रहे। इंदिरा चौक पर पुलिस, आरआरएफ ने जुलूस रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने सीओ से हाथापाई कर दी। पुलिस पर पथराव होने पर एसपी सिटी एएन सिंह ने लाठीचार्ज कर दिया। बखेड़े की सूचना पर एसएसपी समेत सभी एएसपी और शहर के सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने किसी तरह भीड़ को संभाला। 

 

4 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चार जोन में बंटा शहर, 21 स्थानों पर फोर्स तैनात
एसएसपी ने सभी अधीनस्थों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। वहीं, सोशल मीडिया पर सोमवार को भारत बंद के वायरल हो रहे मैसेज को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है।

एसएसपी के अनुसार शहर के 21 संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इनमें हापुड़ अड्डा, इंदिरा चौक, भूमिया पुल, हापुड़ रोड, एल ब्लॉक, सीसीएसयू गेट, लालकुर्ती, बुढ़ाना गेट, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, कबाड़ी बाजार, गुदड़ी बाजार, छिपी टैंक, लिसाड़ी गेट, रेलवे रोड चौराहा, शाहपीर गेट, खैरनगर, सोहराब गेट, मलियाना इमलियान, जली कोठी और खड़ौली समेत 21 स्थानों पर पुलिस फोर्स रहेगी। शहर को चार जोन में बांटा गया है। आरएएफ, आरआरएफ और पीएसी की आठ कंपनियां शहर में अलग-अलग जगह मुस्तैद हैं।  
विज्ञापन

5 of 9
लोगों को समझाते शहरकाजी - फोटो : अमर उजाला
झारखंड में तबरेज की मौत पर जताया आक्रोश 
युवा सेवा समिति द्वारा रविवार को मॉब लिंचिंग के खिलाफ फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में सभा की गई। शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने सभा में मौजूद लोगों को मुस्लिमों की देश में आजादी में हिस्सेदारी के बारे में बताया। कहा कि झारखंड में तबरेज अंसारी को भीड़ ने इतना पीटा कि उसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जिसको लेकर देश में लोग विरोध कर रहे हैं। अल्पसंख्यक वर्ग को डराने से काम नहीं चलेगा। ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 9
लोगों को समझाते शहरकाजी - फोटो : अमर उजाला
समिति अध्यक्ष बदर अली ने कहा कि ऐसी घटनाओं से देश कमजोर हो रहा है। वहीं, बाद में बदर अली ने कहा कि फैज-ए-आम से सभा होने के बाद लोग अपने-अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं। वहीं, शहरकाजी ने कहा कि उन्होंने लोगों से जुलूस न निकालने की अपील की थी। माहौल खराब होने के बाद वो खुद मौके पर पहुंचकर लोगों को रोकते रहे। लेकिन कुछ लोगों ने भड़काने का काम किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नहीं लिया दो अप्रैल से सबक  
फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में बिना अनुमति के बड़ी जनसभा और उसके बाद जिस तरह जुलूस निकाला गया, उससे साफ हो गया कि पुलिस का सूचना तंत्र जहां पूरी तरह फेल हो गया है। वहीं, पुलिस के पास किसी भी हालात से निपटने के लिए पूर्व नियोजित कोई योजना नहीं है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र इंदिरा चौक पर जिस तरह बिना अनुमति जुलूस निकालने को लेकर पथराव, लाठीचार्ज हुआ, वह किसी बड़ी घटना का सबब बन सकता था। 

8 of 9
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
कड़ी कार्रवाई की जाएगी
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि, धारा 144 लागू है। फैज-ए-आम कॉलेज में बिना अनुमति सभा की गई। उसके बाद जबरन जुलूस निकालने की कोशिश की गई। पुलिस के रोकने पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। प्रह्लाद नगर प्रकरण से इसका कोई मतलब नहीं है। यह झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग से जुड़ा मामला है। मुकदमा लिखकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
पुलिस ने लाठीचार्ज किया - फोटो : अमर उजाला
उत्पात मचाने वालों पर 14 संगीन धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे
एसएसपी के मुताबिक बिना अनुमति शहर की सड़कों पर जुलूस निकाले से लेकर हंगामा करने वाले पुलिस रडार पर हैं। जुलूस के बहाने शहर के अमन-चैन में अराजकता फैलाने की कोशिश की गई। जाहिर है उत्पात मचाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। मेरठ के विभिन्न थानों में दर्ज हुए मुकदमों में भीड़ द्वारा बलवा करना, जानबूझकर चोट पहुंचाना, शांतिभंग करना, आपराधिक बल का प्रयोग करने जैसी  तकरीबन 14 अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें