फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चे की मौत पर बवाल, कार्रवाई में छूटे अफसरों के पसीने, यकीन नहीं तो देखें तस्वीरें

Sun, 09 Dec 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में रविवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि जिसने भी देखा वह सन्न रह गया। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। देखिए तोड़फोड़ की कुछ तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस समेत कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगते ही सदर थाना, रेलवे रोड और लाल कुर्ती समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं तोड़फोड़ कर रहे लोगों को पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

4 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना मिलते ही एसपी सिटी रणविजय सिंह भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पहले रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारी और फिर बच्ची के ऊपर पहिया चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि कुछ लोग जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे थे। उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन, वो नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगे देखिए कुछ और तस्वीरें

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

9 of 9
बस में तोड़फोड़ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
फोटो 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें