फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Building Collapse: कब्र खोदते हुए कांपते रहे लियाकत के हाथ, फिर बेटे को भी लगाया, रुला देंगी तस्वीरें

Mon, 16 Sep 2024 11:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की जाकिर कॉलोनी में मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत 10 लोगाें की मौत से हर कोई गमजदा है। कब्र खोदने वाले मोहम्मद लियाकत भी दस मौतों से आहत हैं। उनका कहना है कि बीते 30 साल से वह कब्र खोद रहे हैं, मगर एक साथ एक ही परिवार के दस लोगों की कब्र उन्होंने पहली बार खोदी है। कब्र खोदते हुए लियाकत की आंखें बार-बार नम होती रहीं।
विज्ञापन

2 of 7
कब्र खोदता लियाकत का बेटा व बहनाई - फोटो : अमर उजाला
इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद लियाकत को रविवार सुबह कब्र खोदने की सूचना मिली, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि जब कब्र खोदने जाएंगे तो संख्या दस तक हो जाएगी। 
उन्होंने अपने बेटों और बहनाेई को भी कब्र तैयार करने में लगाया। देर शाम तक सभी कब्र तैयार हुईं।
विज्ञापन

3 of 7
कब्र खोदता लियाकत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नौ कब्र ताला फैक्टरी हंडिया कब्रिस्तान में और एक बच्ची की कब्र सामने वाले गद्दियान कब्रिस्तान में तैयार की। लियाकत ने बताया कि उन्होंने 30 साल में अपने उस्ताद के साथ भी कब्र तैयार की है। 

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: मेरठ में दस नहीं 11 की हुई मौत... फरहाना के साथ दफन हुई गर्भ में पल रही 11वीं जिंदगी; तस्वीरें
 

4 of 7
हादसे के बाद रखे गए शव - फोटो : अमर उजाला
नफ्फो की कब्र के पास ही दफनाए गए आठ परिजन
कब्रिस्तान में नफ्फो की कब्र के पास ही आठ अन्य कब्र बनाई गईं, सभी परिजन को इनमें दफनाया गया। रिश्तेदार की मासूम बेटी समरीन को सामने वाले कब्रिस्तान गद्दियान में दफनाया गया।
विज्ञापन

5 of 7
शवों के सुपुर्द-ए-खाक के दाैरान उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार की सरकार करेगी हरसंभव मदद 
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने जाकिर कालोनी में घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की सरकार हर संभव मदद करेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। बेहद दुखद हादसा है। 
विज्ञापन

6 of 7
एकसाथ उठे 10 जनाजे - फोटो : अमर उजाला
एक साथ इतने जनाजे उठना बेहद दुखद 
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली ने कहा कि एक परिवार के इतने लोगों का जनाजा एक साथ उठना, बेहद दुखद घटना है। सरकार को चाहिए कि इस परिवार की आर्थिक मदद की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांसद राजकुमार सांगवान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को रालोद सांसद राजकुमार सांगवान भी जाकिर काॅलोनी में हुए हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें