फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन की हत्या का मामला: आरोपियों को रिमांड पर लेकर क्राइम सीन दोहराएगी पुलिस, इलाके में चस्पा किए गए पोस्टर

Fri, 31 Mar 2023 03:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में पुलिस ने खैरनगर में मासूम बच्चों की हत्या के मामले में हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर दोबारा क्राइम सीन दोहराने की तैयारी कर ली है।

वहीं बृह्स्पतिवार को मुकदमे के विवेचक निरीक्षक अपराध बीके त्रिपाठी ने पांच घंटे तक जेल में हत्यारोपियों से पूछताछ की है। उधर, सातवें दिन भी बेटी कोनेन का शव का गंगनहर नहीं मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला
उधर, खैरनगर इलाके में हत्यारोपियों के फोटो के साथ पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फांसी देने की मांग। - फोटो : अमर उजाला
खैरनगर में गूलर वाली गली निवासी शाहिद बेग की पत्नी निशा बेग और उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी ने पड़ोसी साद, आरिफ, मुसर्रत पत्नी महताब, कोसर पत्नी अफसर के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र और प्रेम प्रसंग के चलते शाहिद और निशा के बेटे मेराब और बेटी कोनेन की हत्या कर शव गंगनहर मे फेंक दिए थे।

4 of 6
बच्चों की मां निशा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपियों की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी डाली है।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के आदेश मिलते ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर क्राइम सीन दोहराया जाएगा और कोनेन के शव की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
बोरे में कूड़ा करकट मिला
खैरनगर में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में रोहटा पुलिस ने सातवें दिन भी पूठ गंगनहर पुल पर तलाशी अभियान जारी रखा लेकिन, बच्ची का शव अभी तक बरामद नहीं किया गया है। चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह एक बहते बोरे को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया लेकिन उसमें कूड़ा कचरा भरा मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें