अंग्रेजों के जमाने का पुल अचानक टूट गया और ट्रक नहर में ही गिर गया। वहीं, पुल टूटने की सूचना पर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई गांवों का संपर्क भी टूट गया, जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बड़ा हादसा होने से टला
सलावा नहर पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगनहर पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल अचानक धराशायी हो गया। पुल टूटने के दौरान यहां से डस्ट लेकर गुजर रहा एक ट्रक हादसे की चपेट में आ गया। ट्रक का पीछे का हिस्सा नहर में गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
2 of 9
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, पुल टूटने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है और चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 9
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सलावा नहर का यह पुल ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। तभी से इस पर आवागमन जारी था। काफी पहले ही इस पुल का समय पूरा हो गया था, ऐसे में पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता था।
4 of 9
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इसे लेकर क्षेत्रवासी लगातार नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। लेकिन शनिवार को आखिरकार हादसा हो गया। सलावा झाल के पास गंगनहर का पुराना पुल टूट गया। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
5 of 9
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि बिजली घर के निकट यह हादसा हुआ है। पुल टूटते ही डस्ट से भरा ट्रक आधा नहर में गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन
6 of 9
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सलावा गंगनहर पर बने सौ साल पुराने पुल पर ओवरलोड वाहनों का बेखौफ दौड़ना जारी थी। इसी कारण शनिवार को पुल बीच में से टूट गया। डस्ट से भरा ओवरलोड ट्रक आधा बीच में लटकता हुआ झूलता रहा। यह दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
7 of 9
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल सौ साल से पुराना है और अंग्रेजों के शासन में बना था। जर्जर हालत होने के बाद भी विभाग ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
8 of 9
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि इसी पुल के नीचे से सलावा जल विद्दयुत ग्रह के लिए पानी जाता है। अब सलावा, जमालपुर, कुशावली, ज्वालागढ़, खेड़ा, अक्खेपुर सहित दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया।