मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आज उनके गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। फिर दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात की देश भर में चर्चा थी।
मेरठ के नीले ड्रम कांड में आज आरोपी साहिल और मुस्कान को गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत आज फैसला सुनाएगी। 30 सितंबर को दोषी करार दिया था। तीन मार्च 2025 की रात मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी।
मुस्कान रस्तौगी की पति से बेवफाई और प्रेमी साहिल शुक्ला के संग मिलकर की क्रूरता सुनकर आज भी लोग सहम जाते हैं। सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने पुलिस को चकमा देने और गिरफ्तारी से बचने के लिए कई साजिशें रचीं। पुलिस ने इन साजिशों को साक्ष्य और गवाहों की कड़ियों को जोड़ा और अभियोजन पक्ष ने इन्हें सिलसिलेवार ढंग से अदालत में पेश किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच अधिकारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने अमर उजाला को बताया कि दोनों गुनहगारों पर उनकी साजिशों से ही कानून का फंदा कसता चला गया। वारदात के दौरान ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रहे रमाकांत पचौरी (वर्तमान में क्राइम ब्रांच में) ने बताया कि बबलू ने 18 मार्च को उन्हें सूचना दी थी कि उनका भाई सौरभ लापता है।
विज्ञापन
3 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्हें शक है कि उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने उसकी हत्या कर दी है। उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुस्कान और फिर साहिल शुक्ला को उनके घर से हिरासत में लिया। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई।
4 of 16
हत्यारा साहिल और मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में दोनों ने न केवल सौरभ की हत्या करने का अपराध कबूल किया बल्कि शव आदि बरामद भी कराए थे। दोनों ने बताया कि दोनों ने पहले शव के टुकड़े कर एक ब्रीफकेस में रख दिए थे।
विज्ञापन
5 of 16
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
ब्रीफकेस का टूट गया था हुक
शव रखने के बाद उन्होंने ब्रीफकेस को उठाया तो उसका हुक टूट गया था। इसके बाद उन्होंने शव को बेड में रख दिया था। बाद में उन्होंने नीले ड्रम में शव छिपाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
6 of 16
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक शब्द से गहराया शक
जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में अचानक मुस्कान ने कहा कि हमने नहीं मारा, सौरभ को उसके घरवालों ने मारा है। यह शब्द सुनते ही जांच अधिकारी व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का शक गहरा गया।
विज्ञापन
7 of 16
कातिल साहिल,मुस्कान और मृतक सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को लगा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सौरभ कहां है तो मुस्कान ने इतने विश्वास से कैसे कह दिया कि घरवालों ने सौरभ को मारा है यानी उसे पता है कि सौरभ की हत्या हुई है। इसके बाद गहनता से पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया।
8 of 16
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मां की दी कोफ्ते की सब्जी में मिलाई नशे की दवा
मुस्कान ने बताया था कि सौरभ वारदात की रात अपनी मां रेनू देवी के घर गया था। वह वहां से कोफ्ते की सब्जी लेकर आया था। इसी सब्जी में मुस्कान ने नशीली दवा मिला दी थी।
9 of 16
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ के बेसुध होने के बाद उसने साहिल को घर बुला लिया। इसके बाद चाकू से वारकर सौरभ की हत्या की। वॉशरूम में ले जाकर चाकू व उस्तरे से उसके शव के टुकड़े कर दिए। दोनों ने उसकी गर्दन और कलाइयों को चारों ओर से काटा था।
कैब चालक से पूछताछ में मिली अहम जानकारी
मुस्कान और साहिल वारदात के बाद घूमने गए थे। वह जिस कैब में गए थे। उसके चालक के बयान लिए गए। उससे जानकारी जुटाकर जिस होटल में मुस्कान और साहिल रुके थे। उनके बयान लिए गए।
11 of 16
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी
- फोटो : अमर उजाला
वहां के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए। टेलीकॉम कंपनियों के नोडल अधिकारियों के बयान लेकर उनकी लोकेशन का पता लगाया गया। इन सबके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए।
12 of 16
साहिल और मुस्कान को डीजी कोर्ट में सजा सुनाने के दौरान तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस केस में चश्मदीद गवाह नहीं था लेकिन पुलिस ने वारदात के खुलासे के बाद काफी मेहनत की। पुलिस ने गवाहों, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्यों के गवाहों की कड़ियों को जोड़ा। मोबाइलों की सीडीआर, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, होटल के रजिस्टर्स और फॉरेंसिक रिपोर्ट आदि मुस्कान और साहिल पर दोष सिद्ध कराने में काफी अहम रहे हैं।-कृष्ण कुमार चौबे, जिला शासकीय अधिवक्ता
13 of 16
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
नीला ड्रम कांड : साहिल-मुस्कान को आज मिलेगी गुनाहों की सजा
मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आज उनके गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था।
14 of 16
प्रेमी साहिल और आरोपी मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। फिर दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात की देश भर में चर्चा थी।
15 of 16
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर तरह-तरह मीम बने थे। इंद्रानगर निवासी सौरभ राजपूत ने ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान रस्तोगी से 2016 में प्रेम विवाह किया था। सौरभ लंदन में नौकरी करते थे और पत्नी मुस्कान मेरठ में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान मुस्कान के अपने पुराने दोस्त साहिल शुक्ला से करीबी संबंध बन गए।
24 फरवरी 2025 को सौरभ अपनी छह साल की बेटी और पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से आए थे। इस दौरान सौरभ को मुस्कान और साहिल शुक्ला के संबंधों की भनक लग गई थी और वह विरोध करने लगा था। संबंधों में बाधा बनने पर मुस्कान ने नशे की गोलियां देने के बाद प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी थी।