फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीले ड्रम कांड में फैसला आज: सौरभ के कत्ल के खुलासे से दोषी तक, कैसे साहिल-मुस्कान ने की क्रूरता?; टाइमलाइन

Wed, 14 Oct 2026 11:27 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के नीले ड्रम कांड में आज आरोपी साहिल और मुस्कान को गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत आज फैसला सुनाएगी। 30 सितंबर को दोषी करार दिया था। तीन मार्च 2025 की रात मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी। पढ़ें हत्या के खुलासे से दोषी करार होने तक की पूरी टाइमलाइन।
विज्ञापन
1 of 9
Meerut Blue Drum Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आज उनके गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। 

तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। फिर दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात की देश भर में चर्चा थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया - फोटो : संवाद
सोशल मीडिया पर तरह-तरह मीम बने थे। इंद्रानगर निवासी सौरभ राजपूत ने ब्रह्मपुरी निवासी मुस्कान रस्तोगी से 2016 में प्रेम विवाह किया था। सौरभ लंदन में नौकरी करते थे और पत्नी मुस्कान मेरठ में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान मुस्कान के अपने पुराने दोस्त साहिल शुक्ला से करीबी संबंध बन गए। 

 
विज्ञापन

3 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
24 फरवरी 2025 को सौरभ अपनी छह साल की बेटी और पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से आए थे। इस दौरान सौरभ को मुस्कान और साहिल शुक्ला के संबंधों की भनक लग गई थी और वह विरोध करने लगा था। संबंधों में बाधा बनने पर मुस्कान ने नशे की गोलियां देने के बाद प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात हत्या कर दी थी।

4 of 9
मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
साक्ष्य मिटाने के लिए की क्रूरता
साक्ष्य मिटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने क्रूरता की हद पार कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के सिर को चाकू और उस्तरे से धड़ से अलग कर दिया। दोनों हाथों की कलाइयां काट दीं। इसके बाद बाजार से अनाज रखने के बहाने नीला प्लास्टिक का ड्रम, सीमेंट, बालू और डस्ट खरीदकर लाए। 
 
विज्ञापन

5 of 9
वह ड्रम जिसमें रखा गया शव - फोटो : संवाद
सौरभ के शव के कटे हुए टुकड़ों को पॉलिथीन में लपेटकर नीले ड्रम में रख दिया। दुर्गंध रोकने के लिए ड्रम के ऊपर सीमेंट और डस्ट का भारी घोल डालकर उसे चिन दिया था।
विज्ञापन

6 of 9
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश से लौटने पर हुआ था खुलासा 
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए हिमाचल के शिमला, मनाली और कसोल घूमने चले गए थे। मुस्कान अपने साथ सौरभ का मोबाइल भी लेकर गई थी। वह यह दर्शाना चाहती थी कि वह सौरभ के साथ घूमने गई थी। 
 
विज्ञापन

7 of 9
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के वहां से लौटने पर 18 मार्च को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। 12 मई 2025 को जांच पूरी कर करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।

8 of 9
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गवाहों और साक्ष्यों की कड़ी अभियोजन पक्ष जोड़ने में कामयाब रहा था। इसके चलते अदालत ने दोनों को दोषी माना था। गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों जेल में बंद हैं। दोषी करार देने के बाद जेल में उनकी काउंसिलिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन

9 of 9
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के खुलासे से दोषी करार होने तक की पूरी टाइमलाइन
  • 24 फरवरी 2025 : सौरभ लंदन से नौकरी छोड़ मेरठ अपने घर लौटा।
  • 3 मार्च 2025 : नशीली दवा देकर उस्तरे से गर्दन काटकर सौरभ की बेरहमी से हत्या।
  • 4 मार्च 2025 : लाश को छिपाने के लिए नीले ड्रम में सीमेंट से जमाया और दोनों आरोपी शिमला-मनाली घूमने निकल गए।
  • 18 मार्च 2025 : भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी/हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया।
  • 19 मार्च 2025: घर के नीले ड्रम को कटर से काटकर शव बरामद किया गया और दोनों को जेल भेजा गया।
  • 12 मई 2025: पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कोर्ट में आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल की।
  • 30 सितंबर 2026 जिला अदालत ने सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें