फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान-साहिल को मृत्युदंड: पति को ड्रम में भरने वाली कातिल पत्नी मांग रही रहम की भीख, फूट-फूटकर रोया प्रेमी

Wed, 14 Oct 2026 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी ने अपनी बेटियों का हवाला देकर कम सजा की अपील की, जबकि साहिल शुक्ला ने भी नरमी की मांग की। अदालत ने दोनों को मृत्युदंड सुनाया।

विज्ञापन
1 of 5
नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जिस पति को बेदर्दी से मौत के घाट उतारकर लाश के पांच टुकड़े किए और नीले ड्रम में ठूंसकर सील कर दिया, आज उसी हैवानियत की मुख्य सूत्रधार अदालत के सामने अपनी जान और सजा की भीख मांगती नजर आई।



मेरठ के बहुचर्चित और रूह कंपा देने वाले ब्रह्मपुरी सौरभ राजपूत हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ की घड़ी आ गई। अदालत ने कातिल पत्नी मुस्कान और उसके आशिक साहिल को सौरभ की नृशंस हत्या का मुजरिम ठहरा दिया है। अब दोनों को मृत्युदंड की सजा दी गई है।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, फैसला सुनते ही छलके आंसू,जेलकर्मियों ने संभाला
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
के के चौबे, अभियोजन पक्ष के वकील - फोटो : अमर उजाला
सजा के ऐलान से ठीक पहले जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों मुजरिमों को पेश किया गया। जब अदालत ने मुस्कान की आंखों में आंखें डालकर सीधा सवाल दागा-'तुम अपने पति की हत्या की दोषी साबित हो चुकी हो, अपने लिए क्या सजा चाहती हो?'

इस सवाल पर जिस औरत के हाथ अपने ही सुहाग की गर्दन काटते वक्त नहीं कांपे थे, वह सलाखों के पीछे थरथरा उठी। उसने ममता का झूठा चोला ओढ़ते हुए गिड़गिड़ाकर कहा-'मेरी दोनों बेटियां बहुत छोटी हैं, उनका ख्याल रखा जाए... मुझे कम से कम सजा दी जाए।' इतना कहते ही उसकी जुबान लड़खड़ा गई और वह सिर झुकाकर सन्नाटे में डूब गई।
विज्ञापन

3 of 5
सौरभ हत्याकांड, नीला ड्रम केस, मेरठ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब अदालत ने उसके हमदर्द और जुर्म के साझीदार साहिल से पूछा, तो उस खूंखार आशिक की हेकड़ी भी पूरी तरह हवा हो चुकी थी। साहिल ने भी कांपती आवाज में सिर्फ इतना ही कहा-'साहब, कम से कम सजा दीजिए।'

इसके बाद अदालत कक्ष में केवल खौफजदा सन्नाटा पसरा रहा। जिस प्रेमी जोड़े ने मिलकर एक इंसान की जिंदगी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, वे आज कानून के खौफ से कांप रहे थे। लेकिन अदालत में मृत्यु दंड दिया।

4 of 5
सौरभ हत्याकांड, नीला ड्रम केस, मेरठ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
हर किसी की आंखों में कौंध गया वो तीन मार्च का दिन
यह वही दिल दहला देने वाली वारदात है जिसने 3 मार्च, 2025 को पूरे मेरठ को हिलाकर रख दिया था। इंदिरा नगर की गलियों में सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर उसके जिस्म को पांच टुकड़ों में काटा गया और सबूत मिटाने के लिए उसे एक नीले ड्रम में भर दिया गया था। अवैध संबंधों और वहशी इरादों के चलते अंजाम दी गई इस खूनी दास्तान का पर्दाफाश होते ही हर किसी का कलेजा दहल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2025 से जिला अदालत में चले लंबे ट्रायल के बाद  कोर्ट ने दोनों को सौरभ की हत्या में दोषी करार दिया था। आज जब फैसले की अंतिम घड़ी आई है, तो पूरे इलाके की नजरें अदालत पर टिकी हैं।

कोर्ट में एंट्री करने से पहले सौरभ के भाई राहुल उर्फ बब्लू ने कहा कि जिसने इंसानियत को शर्मसार कर पति के टुकड़े किए, उसके लिए रहम का एक कतरा भी कानून की तौहीन होगी। ऐसे दरिंदों को सिर्फ और सिर्फ फांसी के फंदे पर ही झूलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें