मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को करीब 13 महीने बाद आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मृतक सौरभ की मां रेनू और भाई बबलू भी अदालत पहुंचे।
हत्यारोपियों को देखते ही मां रेनू की आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने रोते हुए आरोपियों को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि जिन्होंने उनके बेटे के टुकड़े किए हैं, उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। दोनों आरोपी करीब 57 मिनट तक अदालत में मौजूद रहे।