फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में धमाके के बाद गिरी छत: घायल हुई मासूम, सात तस्वीरों में जानिए हादसे की पूरी कहानी

Tue, 03 Jun 2025 01:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जाहीदयान मोहल्ले में धमाके के साथ छत गिरी। हादसे में बच्ची घायल हो गई। बताया गया कि घर में सुतली बम बनाए जा रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है। देखें घटना से जुड़ी सात तस्वीरें।

विज्ञापन
1 of 7
मकान में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

 

मेरठ में मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाहिदयान में अचानक धमाके के बाद एक पुरानी छत भरभराकर गिर पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई घरों के लोग बाहर निकल आए। 

विज्ञापन

2 of 7
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
धमाके के बाद मकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह ढह गया। पुराने निर्माण की वजह से छत बुरी तरह टूट गई और नीचे रखा सामान तहस-नहस हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: धमाका हुआ और भरभराकर गिर गई छत! पुराने मकान में विस्फोट से मची अफरा-तफरी, बच्ची घायल 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में मकान में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हुई, जिसे मोहल्लेवालों ने मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन परिवार सदमे में है।

4 of 7
मेरठ में मकान में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर बारूद जैसी सामग्री मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां सुतली बम बनाए जा रहे थे, जिस कारण धमाका हुआ है।

विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में मकान में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
माैके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने माैके से नमूने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ में मकान में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। कई लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी आतिशबाजी से जुड़ी गतिविधियां होती रही हैं। मकान के अंदर चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। उनमें से तीन हल्के और एक बेहद तेज धमाका था। तेज धमाके के कुछ ही पलों बाद मकान की छत जमीन पर आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ में मकान में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

मकान जीशान का है, जहां उसके बेटे शादाब, जाहिद और शाहिद रहते हैं। तीनों शादी-विवाह में आतिशबाजी का काम करते हैं। वहीं हादसे के बाद से परिवार के कुछ लोग फरार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें