भाजपाइयों ने एआईएमआईएम के पार्षदों पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाया और देशद्रोह का मुकदमा कराने की मांग की।
समारोह में महापौर हरिकांत अहलूवालिया को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. द्वारा शपथ दिलाने से पहले वंदे मातरम शुरू कराया गया। आरोप है कि वंदे मातरम के दौरान एआईएमआईएम के नेता और उनके पार्षद कुर्सी पर बैठे रहे।
पुलिस से बहस करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
कोई मोबाइल पर बात करने लगा तो कोई व्हाट्सएप देखता रहा था, जबकि अन्य जनप्रतिनिधि और लोग राष्ट्रगीत गा रहे थे। एआईएमआईएम के नेताओं और उनके पार्षदों को कुर्सी पर बैठे हुए देखकर महिला पार्षद कविता राही ने सबसे पहले नाराजगी जताई।
महिला पार्षद कविता राही ने इसको राष्ट्रगीत का अपमान करना बताया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एएमआईएमआई के पार्षदों को पीटा। बाद में डीएम सहित अन्य अफसरों ने मोर्चा संभालकर मामला शांत किया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
लगाए नारे... राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे तो पिटेंगे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत या राष्ट्रगान का अपमान करेंगे तो पिटेंगे। यह देशद्रोही जैसा काम कर रहे है।
राष्ट्रगीत के समय भी गलत मानसिकता वाले लोग कुर्सी पर बैठे मोबाइल पर बात या फिर व्हाट्सएप-फेसबुक चला रहे थे। उनके साथ मारपीट गलत नहीं हुई। इतना कहकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह में वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए।