फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

Wed, 14 Dec 2022 07:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
होटल में छापा। - फोटो : amar ujala
मेरठ में लालकुर्ती स्थित ज्योति पैलेस में छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया था। इस दौरान पुलिस ने होटल से एक प्रेमी युगल को पकड़ा था। पुलिस ने कमरे से एक कॉलेज की यूनिफार्म भी बरामद की।

वहीं होटल मालिक से रजिस्टर मांगा तो रजिस्टर में एंट्री नहीं थी। रजिस्टर का रिकॉर्ड भी अधूरा था। यहां बिना आईडी ही प्रेमी युगल को कमरा दिया गया। पुलिस ने प्रेमी युगल के साथ होटल मालिक उषाकांत और कर्मचारी को हिरासत में लिया और थाने ले आई। फिर बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 7
ये दोनों पकड़े गए। - फोटो : amar ujala
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को कई दिन से यहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थीं। एएचटीयू, लालकुर्ती पुलिस और सीओ कैंट की टीम होटल पर पहुंची और कमरों की तलाशी ली।
विज्ञापन

3 of 7
होटल में छापा। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि कमरों से कुछ अश्लील सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने इंचौली निवासी एमए की छात्रा और एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ रहे किला परीक्षितगढ़ निवासी छात्र को पकड़ लिया।

4 of 7
होटल में छापा। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने होटल मालिक सदर केले वाली कोठी निवासी उषाकांत से रजिस्टर दिखाने के लिए कहा। रजिस्टर में प्रेमी युगल की पहचान दर्ज नहीं थी। बैग चेक किया तो कॉलेज की यूनिफार्म निकली। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस का होटल में छापा। - फोटो : amar ujala
लालकुर्ती थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि युवक-युवती बालिग हैं। उन्हें चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मालिक और कर्मचारी को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
होटल में छापा, मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यहां कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल में अवैध रूप से छात्र-छात्राओं को कमरे दिए जाते हैं और संदिग्ध गतिविधियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सीओ ने डीएम को दी रिपोर्ट, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
सीओ रुपाली राय चौधरी ने बताया कि होटल में आगंतुकों का रिकॉर्ड को सही तरह से मेनटेन नहीं किया गया। यहां अवैध रूप से प्रवेश दिया जा रहा है। अन्य कुछ गतिविधियां भी अवैध रूप से संचालित मिली हैं। इसलिए सभी मानकों की जांच कराई जाए। उन्होंने लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी की है। फिलहाल इस मामले में विधिक राय लेने के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें