फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

Fri, 21 Oct 2022 12:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
बीडीएस की छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग। - फोटो : amar ujala
सुभारती विश्वविद्यालय की चौथी मंजिल से बुधवार को छलांग लगाने वाली बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने यह कदम छेड़छाड़ और थप्पड़ से आहत होकर उठाया था। गुरुवार को पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुदकमा दर्ज कर आरोपी सहपाठी सिद्धांत कुमार पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात केशव कुमार ने कहा कि छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा बुधवार को लाइब्रेरी की छत से कूद गई थी। छात्रा की रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर हैं और उसके सिर से खून का रिसाव हुआ है। छात्रा अस्पताल में मौत से लड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
एसओ जानी राजेश कांबोज ने बताया कि आरोप है कि सहपाठी सिद्धांत ने बदनीयत से छात्रा को पकड़ा और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत छात्रा इज्जत बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूद पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सिद्धांत को सुभारती विश्वविद्यालय से ही गिरफ्तार किया है। उसके पिता हरिद्वार के ए-22 शिवलिक नगर में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें भी पूरे मामले की जानकारी दी।

4 of 5
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि होश में आने के बाद छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। अभी उसकी हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है। इसमें थप्पड़ मारने और छात्रा के लाइब्रेरी की छत से कूदने की तस्वीर कैद है। विवेचना में इन सभी तथ्यों को शामिल किया जाएगा। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले- कानून पर भरोसा, मिलेगा इंसाफ
छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे तक पुलिस अधिकारी सुभारती में ही रहे। रात में ही सिद्धांत पंवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पिता ने कहा कि कानून पर पूरा भरोसा है, बेटी को इंसाफ जरूर मिलेगा। घटना के बाद से रिश्तेदारों का तांता लगा है। छात्रा का बड़ा भाई इंजीनियर और छोटा कक्षा नौ में पढ़ता है। छात्रा के पिता प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। उन्होंने बेटी और बेटों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरा परिवार बेटी के ठीक होने की दुआ कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें