फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल: घर क्या जिंदगी के सपने ही उजड़ गए? हर आंख में आंसू और भूख से रोते बच्चे, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Mar 2019 12:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मछेरान और भूसामंडी में हुए बवाल ने यहां रहने वाले लोगों को जिंदगी भर का दर्द दिया है। करीब 200 झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग में घर के साथ सपने भी उजड़ गए। हर आंख उस मास्टरमाइंड को तलाश कर रही है, जिसने यह जख्म उन्हें दिया।
विज्ञापन

2 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मछेरान में रह रहे लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें यह दिन भी देखना पड़ेगा। रोज के कमाने खाने वाले और जद्दोजहद भरी जिंदगी जीने वाले इन लोगों के सामने इस घटना के बाद नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की चुनौती आकर खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

3 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं पति की मौत के बाद परिवार को पाल रही वकीला पर मानों मुसीबत का पहाड़ टूट गया हो। वकीला के दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी वह कर चुकी है। अब एक बेटी और एक बेटा शादी के लिए बचे हैं। वह घर-घर काम कर बेटी के लिए दहेज जुटा रही थी। एक-एक सामान वह जुटाकर बक्से में रख देती।

4 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को लगी आग ने उसकी भी झुग्गी को तबाह कर दिया। दहेज के लिए जुटाया सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। अनस का घर उसकी कमाई से चल रहा था। बड़ी मेहनत कर उसने घर में नेट मशीन लगाईं। एक लाख रुपये कीमत की यह मशीन थी जो आग की भेंट चढ़ गई। पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

5 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
परिवार यह भी नहीं सोच पा रहा कि जिंदगी शुरू करें तो कहां से? आग ने तीन लाख कीमत का तैयार माल भी खाक कर दिया जो असम भेजा जाना था। यही नहीं घर के बाहर खड़ी नई स्कूटी भी आग में जल गई।
विज्ञापन

6 of 11
मेरठ बवाल
मछेरान की मोमीना भी सदमे में है। पति रिक्शा चालक है। वह खुद घर पर जाल बुनने का काम करती है। तब जाकर पांच बच्चों को वह पालते हैं। आग में पूरा घर तबाह हो गया। सिर छिपाने की जगह नहीं बची।
विज्ञापन

7 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
ऐसी ही कुछ स्थिति निसार की भी है। वह बताती है कि आग लगने के बाद जैसे-तैसे उसने अपने पोती-पोतों को बचाया। पूरा घर जल गया। चार पोतों और दो पोतियों को लेकर कहां जाए, यह समझ नहीं आ रहा।

8 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक और पीड़िता इमराना रो-रोकर कहने लगी कि अब बेटियों की शादी कैसे होगी। दहेज का सामान जलकर राख हो गया और घर में कुछ नहीं बचा। बेटियों की शादी करना तो दूर की बात, अब उनको खाना खिलाना भी मुश्किल हो रहा है। भूसा मंडी और मछेरान की इस बस्ती में रहने वाले करीब 200 परिवारों को यह जख्म मिला है। अब हर किसी की जुबां पर केवल यही सवाल है कि आखिर कौन है, जिसने उनके घर उजाड़कर सपने चूर कर दिए।

9 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
राख में ढूंढते रहे जिंदगी भर की कमाई 
भूसा मंडी के भयावह मंजर ने सबकी आंखें नम कर दीं। गुरुवार सुबह उठे तो तबाही का मंजर दिखा। आग से बेघर हुए करीब 200 परिवारों के लोग राख में जिंदगी भर की कमाई ढूंढ रहे थे। राख में बर्तन, जेवरात व अन्य सामान को लोग उठाते रहे और रोने लगे थे। महिलाएं रोती रहीं व बताती रहीं कि उनकी जिंदगी भर की कमाई पल भर में खत्म हो गई। इन बेबस आंखों में गम और गुस्सा था। बस सब्र था कि तबाही में परिवार तो बच गया।

10 of 11
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारों का लगा तांता
भूसा मंडी में तबाही की जानकारी लगने पर बृहस्पतिवार सुबह से रिश्तेदारों और करीबियों का तांता लगने लगा। रिश्तेदारों ने समझाया कि टेंशन मत लो। बच्चे बच गए। सब मिलकर काम करेंगे। दूसरा घर बनाएंगे। सही से गुजर बसर भी होगी। लेकिन बार-बार जला हुआ सामान देखकर महिलाओं के आंसू बंद नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

11 of 11
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
भूख से तड़पते रहे बच्चे
बेघर लोग जले हुए सामान पर बैठे थे। बच्चे भूख के मारे चिल्लाने लगे। बेबस लोगों को रास्ता नहीं दिख रहा था कि आखिर कैसे बच्चों का पेट भर पाएंगे। चारों तरफ जला हुआ सामान पड़ा था। बर्तन भी ऐसी हालत में थे कि उनमें भोजन भी परोसा नहीं जा सकता। बस एक उम्मीद थी कि कोई उनको भोजन दे दे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें