किठौर के महलवाला गांव में फटा नोट लेने से मना करने पर दुकानदार को पीट दिया गया। इस मामले में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चल गए। इसमें दुकानदार सहित चार लोग घायल हो गए। दो समुदायों में संघर्ष की सूचना पर सीओ सहित थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में बसपा के पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली के भांजे शादाब सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
2 of 5
किठौर में चले लाठी डंडे।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक महलवाला गांव में अड्डे पर ही चंदकिरण खटीक की परचून की दुकान है। दुकान के सामने ही बिलाल का घर है। मंगलवार दोपहर बिलाल ने दुकान से एक सिगरेट ली। इसके बाद उसने 10 रुपये का फटा नोट दिया। इसे चंदकिरण ने लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
किठौर में मारपीट का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बिलाल ने दुकानदार से अभद्रता की। बाद में बिलाल के परिजन भी आ गए। उन्होंने भी चंदकिरण के साथ मारपीट की। वहीं, पड़ोस से चंदकिरण के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज और लाठी डंडों से मारपीट की गई।
4 of 5
खूब चले लाठी डंडे।
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना पर सीओ किठौर अभिषेक पटेल और थाना प्रभारी मिथलेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। मारपीट में चंदकिरण के साथ ही चाचा अमरीक, ललित और धर्मवीर घायल हो गए।
इस मामले में चंदकिरण की तहरीर पर बसपा के पूर्व सांसद बाबू मुनकाद के बहनोई इकबाल, भांजे शादाब, बिलाल, आमिल, रईस, कैफ और जैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।