पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए क्रूर आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस हमले ने देश भर को झकझोर कर रख दिया है। इसके विरोध में आज मेरठ बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
पहलगाम हमले के विरोध में मेरठ बंद
- फोटो : अमर उजाला
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में आज मेरठ बंद का आयोजन किया गया है। हिंदू समाज, सनातन संगठन, व्यापारी, उद्यमी और चिकित्सक संगठनों ने मेरठ बंद का पूर्ण समर्थन किया है। आज शहर के लगभग सभी बाजार और औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी।
विज्ञापन
2 of 6
पहलगाम हमले के विरोध में मेरठ बंद
- फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी। बुढ़ाना गेट से कमिश्नरी चौराहा तक शांति मार्च निकाला जाएगा। व्यापारियों ने सुबह आठ बजे के बाद दूध, फल, सब्जी का वितरण नहीं करने का आह्वान किया है। कुछ शिक्षण संस्थानों ने भी अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
3 of 6
पहलगाम हमले के विरोध में मेरठ बंद
- फोटो : अमर उजाला
शहर घंटाघर रोड पर पसरा सन्नाटा।
4 of 6
बाजार में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
शहर भर में सभी पेट्रोल पंप दोपहर दाे बजे तक बंद रहेंगे। बाजार, स्कूल कॉलेज आदि पूर्णत बंद रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
आबूलेन पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सबसे व्यस्त आबूलेन बाजार में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।