फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले जानलेवा हमला, फिर छीनी पिस्टल, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, 'सरेंडर नहीं तो मकान पर चलेगा बुलडोजर'

Sat, 03 Jun 2023 05:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस पर हमला। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना क्षेत्र में दबिश के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान अपराध निरीक्षक की पिस्टल छीन ली गई और पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से जमकर हमला किया। हमले में अपराध निरीक्षक और दो सिपाही घायल हो गए हैं। 

बताया गया कि पुलिस लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश देने गई थी। पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो परिजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं हमला कर आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा भी लिया। इस दौरान किसी तरह पुलिस कर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन

2 of 7
मकान में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसपी देहात भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
मकान में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों के घरों में की तोड़फोड़
आरोपियों के फरार होने पर पुलिस ने आरोपियों को घरों में तोड़फोड़ की। इसके बाद उनके घरों पर ताला लगा दिया और साथ ही अल्टीमेटम दिया। पुलिस ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी ने सरेंडर नहीं किया तो मकान पर बुलडोजर चलवा दिया जाएगा।

4 of 7
सरधना पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
फरार था वांछित आरोपी
पुलिस के अनुसार, सरधना थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी कालू लूट के मामले में वांछित चल रहा था। शुक्रवार की देर रात को पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी। वहीं, दबिश के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया था लेकिन, परिजनों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अपराध निरीक्षक की तहरीर पर सरूरपुर थाने में लूट के फरार आरोपी सहित सात को नामजद करते हुए परिवार की चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

सरधना थाने में तैनात अपराध निरीक्षक ब्रज किशोर ने सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती चार मार्च को सरधना क्षेत्र के इकड़ी चौराहे पर गांव निवासी आरिफ पुत्र शरीफ के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी। जिसका मुकदमा सरधना थाने में दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

6 of 7
सरधना पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं, जांच के दौरान साथियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी कालू लूट के मामले में वांछित चल रहा था। शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान आरोपी की लोकेशन उसके घर पर मिली, जिसके बाद अपराध निरीक्षक पीआरवी व सरूरपुर थाने से दो सिपाहियों को लेकर दबिश देने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरधना पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सरधना थाने के अपराध निरीक्षक ब्रज किशोर की तहरीर पर आरोपी कय्यूम पुत्र फकीरा, जुनेद, सादाब, रागिब, आरिफ उर्फ खोंदा व राहिब पुत्रगण कय्यूम सहित परिवार की चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वांछित आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें