फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर केस: हत्यारोपी विजय धामा की गिरफ्तारी पर सियासी 'खेल', विधायक संगीत पर लगाया ये गंभीर आरोप

Fri, 02 Aug 2019 05:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी विजय धामा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ शहर में 50 हजार के इनामी रहे हत्यारोपी विजय धामा की गिरफ्तारी के बाद सियासी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में मारे गए प्रधान पुत्र अनित गुर्जर के परिजनों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। पीड़ित परिवार ने भाजपा विधायक संगीत सोम पर आरोप लगाया कि सेटिंग कर विजय धामा को गिरफ्तार कराया गया। गिरफ्तारी की पटकथा एक सप्ताह पहले बनी थी।
विज्ञापन

2 of 6
प्रधान के बेटे की हत्या का आरारोपी विजय धामा - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में बूथ कैपचरिंग का विरोध करने पर परीक्षितगढ़ के बली ग्राम प्रधान के बेटे अनित गुर्जर की छह जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा नामजद हुआ था। घटना से 25 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली के एक मॉल से विजय धामा की गिरफ्तारी होना दिखाया।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा विधायक संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
वहीं आरोपी की नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी होने पर पीड़ित परिजनों ने नाराजगी जताई। इसको लेकर पीड़ित परिवार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। आरोप लगाया कि भाजपा विधायक संगीत सोम ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए एक सप्ताह पहले से ही प्लानिंग बनाई थी। उसके तहत उसको दिल्ली स्थित मॉल से गिरफ्तार कराया गया।

4 of 6
हत्यारोपी विजय धामा को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित पक्ष का ये भी आरोप है कि आरोपी धामा गिरफ्तारी तक व्हाट्सएप कॉलिंग करके पीड़ित परिवार को समझौता न करने पर धमकी देता रहा। पीड़ित परिवार ने विजय धामा को दूरदराज की जेल में शिफ्ट कराने, उस पर रासुका लगाने और उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग करते हुए डीएम के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। करीब एक घंटा पीड़ित परिवार ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
अनित गुर्जर के पिता प्रधान कालूराम का कहना है कि बुधवार को वह विधायक दिनेश खटीक के साथ एसएसपी से मिलने गए थे। इसी दौरान विधायक संगीत सोम भी एसएसपी से मुलाकात करने गए। आरोपी की गिरफ्तारी में विधायक ने पूरी सेटिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी पुलिस
जेल भेजा, रिमांड की तैयारी
परीक्षितगढ़ एसओ कैलाश चंद ने गुरुवार को आरोपी विजय धामा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेने की अर्जी भी लगाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से पिस्टल बरामद करनी है। आरोपी ने वारदात करने के बाद हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल को अपने एक दोस्त को दिया है, जिसकी जानकारी के लिए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें