फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाक रगड़वाने के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ फूटा गुस्सा, एसएसपी आवास घेरा, इस मामले में अब तक ये हुआ

Thu, 23 Oct 2025 11:28 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भाजपा नेता विकुल चपराणा ने व्यापारी सत्यम रस्तोगी के साथ अपमानित व्यवहार किया था। विकुल को पुलिस ने पकड़ा और जमानत भी मिल गई। इसी से गुस्साए हरीशचंद्र वंशीय समाज ने एसएसपी आवास का घेराव किया। वहीं भाजपा नेता इस मामले में बचाव की मुद्रा में हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
एसएसपी आवास का घेराव करते रस्तोगी समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर तेजगढ़ी चौराहे पर व्यापारी सत्यम रस्तोगी से नाक रगड़वाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार शाम हरीश चंद्र वंशीय समाज के लोगों एवं व्यापारियों ने आरोपी विकुल चपराना के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी आवास का घेराव किया। 
 
विज्ञापन

2 of 7
रस्तोगी समाज के लोगों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एसएसपी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच एसपी सिटी करेंगे और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने आरोपी विकुल को पार्टी से निकालने की बात कही, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद से मुक्त करने का दावा किया। पार्टी की सदस्यता से भी आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, आरोपी नेता के सहयोगी काजीपुरा निवासी हैप्पी भड़ाना को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन

3 of 7
रस्तोगी समाज ने की विकुल चपराणा पर कड़ी कार्रवाई की मांग। - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित व्यापारी सत्यम रस्तोगी से मिला और हरसंभव कार्रवाई के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया। उधर, व्यापारी के अपमान के मामले ने राजनैतिक रूप ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक्स पर पोस्ट करने के बाद भाजपा प्रतिष्ठा बचाने में जुट गई है। 
 

4 of 7
पकड़ा गया विकुल चपराणा, जिसे जमानत मिल गई। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के निर्देश पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज चौहान ने विकुल चपराना को जिला उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया। वहीं, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि एक व्यापारी के साथ किया गया अभद्र व्यवहार आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है। यह भाजपा सरकार व संविधान दोनों का उल्लंघन है। जिला प्रशासन इस प्रकरण में निष्पक्षता से कानूनी कार्रवाई करे।
उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि कोई भी पदाधिकारी विकुल चपराना के पक्ष में खड़ा नहीं हो। वहीं, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित व्यापारी के साथ है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
हाथ जोड़कर मामले को खत्म करने की अपील करता सत्यम रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि पार्टी अन्याय और गलत आचरण के खिलाफ है। भाजपा सत्य और पीड़ित के साथ खड़ी है। किसी भी व्यक्ति को पार्टी के नाम का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल, महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, विनीत अग्रवाल शारदा व विनय शर्मा आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन

6 of 7
सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर भाजपा नेता के खिलाफ किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आवास के गेट पर चढ़ने का प्रयास, पुलिस से नोकझोंक
बुधवार शाम को हरीशचंद्र वंशीय समाज के लोगों ने व्यापारी से अभद्रता के आरोपी की गिरफ्तारी और फिर जमानत होने पर व्यापारियों ने एसएसपी आवास का घेराव किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गेट बंद कर दिया। 
इस पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राकेश रस्तोगी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजू रस्तोगी समेत व्यापारियों ने एसएसपी के गेट पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास किया। इस दौरान एसएसपी के पीआरओ और अन्य पुलिस कर्मचारियों से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हुई। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सत्यम रस्तोगी से मिलने उनके घर पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने कहा कि आरोपी पर हल्की धाराओं में कार्रवाई की गई है। इससे वह तत्काल जमानत पर बाहर आ गया। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को दी है। इसमें पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इस दौरान अंबुज रस्तोगी, ललित रस्तोगी, हितेश रस्तोगी, नितिन गर्ग, मयूर रस्तोगी, नितिन गोयल, उमेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

यह है प्रकरण...
मंगलवार को तेजगढ़ी चौराहे के पास कार पार्किंग को लेकर भाजपा नेता विकुल चपराना का व्यापारी सत्यम रस्तोगी से विवाद हो गया था। विकुल ने राज्य ऊर्जामंत्री के नाम का रौब दिखाते हुए व्यापारी से अभद्रता की। इतना नहीं उनसे नाक रगड़वाकर माफी भी मंगवाई। मौके पर पुलिस भी मूकदर्शक बनने के बाद एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें