मेरठ के अभिनव हत्याकांड में की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। क्राइम ब्रांच की टीम ने कैमरे खंगाले हैं। टीम ने घटनास्थल भी देखा। इसके साथ ही कातिल किशोर के परिजनों की भूमिका की भी जांच शुरू हो गई है।
मेरठ के कंकरखेड़ा में हुए अभिनव हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हत्या में किशोर के परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी दुकानदार सुनील कुमार का 17 वर्षीय बेटा अभिनव शनिवार को अपने कॉलोनी के ही 16 साल के दोस्त के साथ मंगलपांडे नगर आईआईटी की कोचिंग के लिए गया था।
शाम तक घर नहीं पहुंचा था। इसके बाद परिजनों को उसके दोस्त पर शक हुआ था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर कंकरखेड़ा थाने पर पूछताछ की। जहां सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अभिनव की हथौड़े से सिर कुचल कर हत्या करना कबूल किया था।
विज्ञापन
2 of 11
अभिनव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ट्यूबवेल के पास से बरामद हुआ था शव
एक लड़की को लेकर दोनों के बीच तकरार चल रही थी। इसी को लेकर दोस्त ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर रविवार सुबह अभिनव का शव गढ़ रोड पर काली नदी के चकरोड पर ट्यूबवेल के पास से बरामद किया था। बेटे की हत्या के बाद परिजनों व पड़ोसियों में आक्रोश आ गया था। इसके बाद भीड़ ने रोहटा रोड व हाईवे-58 पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
3 of 11
कंकरखेड़ा में सीओ कार्यालय पर पहुंचे मृतक अभिनव के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी
सोमवार को पीड़ित परिजनों ने सीओ दौराला और एसएसपी दफ्तर पर हंगामा कर हत्याकांड के पूरे खुलासे की मांग की थी। परिजनों का कहना है कि हत्याकांड में अन्य लोगों भी शामिल रहे हैं, एक अकेला किशोर ऐसे हत्या नहीं कर सकता। साथ ही परिजनों ने कंकरखेड़ा पुलिस पर सवाल उठाए थे। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही इस हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी।
4 of 11
एसएसपी कार्यालय पहुंचे मृतक के परिजन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने सीसीटीवी खंगाले
मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने कंकरखेड़ा थाने से अभिनव हत्याकांड की तमाम पत्रावली और अन्य अभिलेख अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। एसएसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। टीम सभी बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपी को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 11
कंकरखेड़ा की रोहटा रोड पर बेटे के लिए न्याय मांगती पीड़ित मां हाथ में कागज लिए हुए।
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता बेटे को याद कर हो रहे बेहाल
मृतक अभिनव के मामा कपिल ने बताया कि भांजा पढ़ने में बहुत होशियार था। वह कोचिंग सेंटर से आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह इंजीनियर बनकर माता-पिता का सहारा बनना चाहता था। अभिनव 11वीं की पढ़ाई परतापुर स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल से कर रहा था। बेटे को याद कर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बेबस मां पुलिस से इंसाफ की मांग कर रही है।
विज्ञापन
6 of 11
कंकरखेड़ा की रोहटा रोड पर पीड़ित पिता पुलिस से न्याय की गुहार लगाता हुआ
- फोटो : संवाद
कैंट विधायक ने की पीड़ित परिजनों से मुलाकात
कैंट विधायक अमित अग्रवाल मंगलवार को पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार ने कैंट विधायक से आरोपी के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की मांग की। कैंट विधायक ने आला अधिकारियों से घटना को लेकर बात की। साथ ही पीड़ित परिजनों का हर संभव न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
7 of 11
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
छात्र अभिनव के पिता सुनील कुमार वर्णिका स्टेट में ही किराना की दुकान करते हैं। परिवार में एक बेटी 13 वर्षीय आराध्या और 17 वर्षीय बेटा अभिनव था। अभिनव द अध्ययन स्कूल में 11वीं का छात्र था। इसी कालोनी में रह रहे रिटायर्ड फौजी का 16 वर्षीय बेटा इंटर का छात्र है, वो अभिनव का दोस्त है। अभिनव और हत्यारोपी दोस्त मंगलपांडे नगर में आईआईटी की कोचिंग कर रहे थे। एक लड़की पर टिप्पणी करने पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। दोस्त शनिवार सुबह अभिनव को लेकर कोचिंग के लिए घर से निकला। वह अभिनव को गढ़ रोड स्थित काली नदी के पास लेकर पहुंचा। यहां टयूबवेल के पास अभिनव पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
8 of 11
जाम लगाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर ही छात्र अभिनव का शव गढ़ रोड पर एक ट्यूबवेल के पास से बरामद किया गया। हत्या के आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका दोस्त प्रेमिका के न्यूड फोटो और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था। इसीलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।
9 of 11
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किशोर और अभिनव के बीच तीन साल से दोस्ती थी। दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। आरोपी ने 12वीं और अभिनव ने 11 कक्षा में पंजीयन करा रखा था। दोनों आईआईटी की तैयारी कर रहे थे। दोनों एक साथ ही कोचिंग जाते थे। दोनों की अच्छी दोस्ती थी। आरोपी के मुताबिक, अभिनव ने उसके फोन से उसकी गर्लफ्रेंड के फोटो और वीडियो ले लिए थे।
10 of 11
स्कूटी व थाने में माैजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हथौड़े से अभिनव के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार
उन्हीं के बल पर वह उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने लगा था। अभिनव को उसने कई बार समझाया, मगर वह नहीं माना। तब उसने हत्या की योजना बनाई। हथौड़ा उसने घर से ही बैग में रख लिया था। शनिवार को वह अपने दोस्त अभिनव के साथ उसकी स्कूटी से कोचिंग के लिए निकला। वह बहाने से उसे गढ़ रोड पर ले गया। वहां चकरोड से टयूबवेल के पास ले लिया। बातचीत के दौरान उसने थैले में पहले से रखे हथौड़े को निकालकर अभिनव के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए।
उसकी मौत होने पर भी वह सिर पर हथौड़े मारता रहा। दोस्त की हत्या कर वह देर शाम को घर पहुंचा और रात को आराम से सो गया। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उधर, एसएसपी डॉ विपिन ताडा का भी कहना है कि चेहरे पर काफी प्रहार किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी काफी चोटें आई हैं।