सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ ध्वस्तीकरण
- शनिवार सुबह 8.55 बजे बेरीकेडिंग लगनी शुरू हुई।
- 10.15 बजे डी-ब्लॉक से और सुमित नर्सिंग होम से आने वाली सड़क पूरी तरह बंद कर दी गई।
- मीनाक्षी पब्लिक स्कूल, कॉम्पलेक्स के पीछे मंदिर वाली गली समेत सभी मार्ग बेरीकेडिंग से बंद किए।
- शटडाउन लेकर 11.36 बजे बिजली काटने का काम शुरू हुआ।
- सुबह 11.51 पर हाइड्रा डि्रल मशीन जेसीबी पहुंची।
- अधिकारियों ने पूरा कॉम्पलेक्स भीतर जाकर जांचा कहीं कोई भीतर तो नहीं रह गया।
- दोपहर 12.28 बजे से ध्वस्तीकरण शुरू हुआ।
- दोपहर 3.37 बजे तक मशीन से ध्वस्तीकरण हुआ।
- शाम 4.15 बजे मिनी जेसीबी से मलबा हटाया गया।
- शाम 5.50 बजे तक मलबा हटा और 6.10 बजे कॉम्पलेक्स को सील किया गया।