फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में हुए बवाल की Live तस्वीरें, भाजपाईयों ने फाड़े बसपा के बैनर

Wed, 13 Dec 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
बैनर फाड़ते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान घंटाघर के आसपास बसपाइयों ने फ्लैक्स लगाए हुए थे। महापौर सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा के फोटो का एक फ्लैक्स टाउन हॉल के गेट पर भी लगा था। जिसको देखकर भाजपा समर्थक भड़क गए। उन्होंने बैनर फाड़ दिए। इसे लेकर बसपा-भाजपा समर्थकों में तीखी झड़पें हुईं।
विज्ञापन

2 of 11
हंगामा करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सभी भाजपाई मुख्य द्वार से टाउन हॉल पहुंचे। जैसे ही भाजपाई अंदर घुस रहे थे तो उनकी निगाह बसपा के फ्लैक्स पर पड़ी। यह देखकर भाजपाई बिफर गए और फ्लैक्स फाड़ दिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने मामला शांत किया।
विज्ञापन

अफवाह भी फैलीं

3 of 11
बसपा के बैनर फाड़े - फोटो : अमर उजाला
बसपा का बैनर फाड़ने की घटना को लेकर अफवाहों का बाजार गरम हो गया। शोर मचा कि भाजपाइयों ने योगेश वर्मा का कुर्ता फाड़ दिया है। टाउन हॉल के सामने ही कुछ लोग ये अफवाह फैलाते रहे। माना जा रहा है कि इसके पीछे अपने समर्थकों की अधिक से अधिक भीड़ जुटाना ही मकसद था।

वंदेमातरम् के लिए तैनात रही यूथ ब्रिगेड

4 of 11
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में वंदेमातरम् को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा ने भी पूरी तैयारी की थी। एक तरफ न केवल वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण में पहुंचे, बल्कि यूथ ब्रिगेड भी पूरी तरह तैनात नजर आयी। यही कारण रहा कि शपथ ग्रहण से पहले पुरजोर तरीके से बिना माइक के वंदेमातरम् गीत गूंजता नजर आया।
विज्ञापन

5 of 11
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा से महापौर न चुने जाने के बावजूद शपथ ग्रहण में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, मुकेश सिंघल आदि तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जो भाजपाइयों की सधी हुई रणनीति को दर्शाता है।
विज्ञापन

6 of 11
पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला
इन सबके साथ यूथ ब्रिगेड पूरी तरह मौजूद थी। जिसमें वीनस शर्मा, नीरज जटौली, नीरज मित्तल, आशीष प्रताप, वेद पांडे सहित विद्यार्थी परिषद के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। जैसे ही शपथ ग्रहण की कार्रवाई शुरू हुई, भाजपाइयों ने बिना समय गवाएं एक सुर में वंदेमातरम् गाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

7 of 11
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
बिना माइक के भाजपाइयों की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा पंडाल वंदेमातरम् से गूंजने लगा। जैसे ही वंदेमातरम् शुरू हुआ, मंच पर मौजूद कमिश्नर से लेकर सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी खड़े हो गए और भाजपाई वंदेमातरम् गायन के अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका योगेश वर्मा का पुतला

8 of 11
योगेश वर्मा का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन कर पूर्व विधायक योगेश वर्मा का पुतला फूंका। प्रदेश महामंत्री राजकुमार कौशिक ने बताया कि योगेश वर्मा जानबूझकर वोट बैंक के लालच में एक समुदाय को खुश करने की खातिर कभी कमेला चलवाने की बात करते हैं तो कभी पूर्व महापौर का बोर्ड हटवाने जैसे आपत्तिजनक शब्दों को प्रयोग करते हैं।

9 of 11
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
यहीं नहीं शपथ ग्रहण समारोह में वंदेमातरम गाने वालों पर डंडे का प्रयोग करने संबंधी टिप्पणी भी की। उनकी इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में मांग की कि योगेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई कर नगर निगम सदन में उनके प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस दौरान सुनील शर्मा, शाहफैसल, शम्मी राणा, कुलविंदर लांबा, मुकेश दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा, सुंदर रूपक अग्रवाल, संजीव सक्सेना, धीरज आदि रहे।

महापौर के परिवार को ही टाउन हॉल के गेट पर रोका, फिर जाने दिया

10 of 11
बैनर फाड़ते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा इंतजामों के चलते कई लोगों को रोका गया। जिसको लेकर हंगामा हो गया। महापौर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा और परिवार के लोगों भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान महापौर तो सरकारी गाड़ी से अंदर चली गईं जबकि उनके पति योगेश वर्मा और परिवार के सदस्यों को टाउन हॉल के गेट पर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन

11 of 11
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच वहां एसपी सिटी और एडीएम सिटी भी पहुंच गए। इस पर योगेश वर्मा ने एतराज जताते हुए एसपी सिटी से कहा कि क्या हमारी फैमिली भी अंदर नहीं जाएगी? एसपी सिटी ने कहा कि ये प्रशासन के अधिकार क्षेत्र का मामला है। जिस पर एडीएम सिटी ने विनम्रता के साथ परिवार को अंदर भेजा। इसके अलावा गेट नंबर एक पर भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्हें तो अंदर भेज दिया गया। लेकिन समर्थकों को रोक दिया गया। समर्थक कहते रहे कि वह अध्यक्ष जी के साथ आए हैं जिस पर कह दिया गया कि एक निमंत्रण पत्र पर केवल एक ही व्यक्ति अंदर जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें