फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बसपा कार्यकर्ताओं को मायावती का बेसब्री से इंतजार, देखें तस्वीरें

Tue, 23 May 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मायावती का इंतजार करते बसपा कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज सहारनपुर आ रही हैं। वहीं मेरठ में भी मायावती के आगमन को लेकर कार्यकार्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। भारी संख्या में बीएसपी कार्यकर्ता सुबह होते ही रोड जमा हो गए और मायावती का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाईवे पूरी तरह जाम हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
बसपा कार्यकर्ता
मेरठ में बसपा कार्यकर्ता को मायावती का कितना बेसब्री से इंतजार हैं यह आप फोटो देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं। पहले से ही ऐसी खबर आ रही थी कि बीएसपी बॉस मायावती मेरठ भी आ सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रोड पर बसपा कार्यकर्ता
सहारनपुर में सड़क दूधली बवाल व शब्बीरपुर की जातीय हिंसा के बाद जैसे हालात पैदा हुए हैं उसे जानने के लिए मायावती पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी। खास बात यह है कि इस बार मायावती हेलीकॉप्टर से नहीं आ रही हैं।  

4 of 6
मायावती के इंतजार में बसपा कार्यकर्ता
हालांकि चर्चा यह भी है कि शब्बीरपुर में दलितों पर हुए उत्पीड़न का मुद्दा उछाल कर बसपा अपने बेस वोट को खिसकने नहीं देना चाहती है। कुछ लोगों का ऐसा मानना है।
विज्ञापन

5 of 6
बसपा कार्यकर्ता
अब देखना ये है कि मायावती पीड़ित परिवारों से मिलकर क्या कुछ बोलेंगी और उनकी मदद के लिए क्या कदम उठाएंगी। सहारनपुर के दलितों के लिए यह बहुत ही अच्छी बात है कि उनकी बॉस उसने मिलने आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बसपा कार्यकर्ता
वहीं दूसरी और भीम आर्मी के नाम से बना संगठन दलितों की आवाज को जोरो से उठा रहा हैं। यहां तक कि दलितों को एकत्रित करने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 मई को धरना-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें