फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया के जन्मदिन पर ठोकी ताल, रालोद ने बनाई दूरी, एकजुट दिखा ‘नीला’ और ‘लाल’

Wed, 16 Jan 2019 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
सपा बसपा गठबंधन
सपा-बसपा के गठबंधन का तगड़ा असर मंगलवार को कांशीराम पार्क के मैदान में नजर आया। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के मंच पर सपाइयों की संख्या ज्यादा रही। एक तरह से उनका कब्जा मंच पर रहा। बसपाइयों ने भी गठबंधन धर्म को तरजीह देते हुए सभी को न केवल मंच पर बैठाया, बल्कि अधिकतर से संबोधन भी कराया।
विज्ञापन

2 of 8
सपा बसपा गठबंधन
उधर बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन ने प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को मेरठ-हापुड़ लोकसभा का प्रभारी बनाने का एलान कर दिया। साथ ही यह कहकर कि ‘आगे क्या होगा, आप खुद समझदार हो’, इशारा िकया कि याकूब ही इस सीट से बसपा के उम्मीदवार होंगे। माना जाता है कि बसपा में उसी को लोक सभा प्रभारी बनाया जाता है जो उम्मीदवार होता है।  

 
विज्ञापन

3 of 8
सपा बसपा गठबंधन
शास्त्रीनगर स्थित कांशीराम पार्क में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 63वें जन्मदिवस पर लाल और नीली टोपी में मौजूद नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। मुख्य अतिथि शमसुद्दीन राईन ने कहा कि मैं डाकिया हूं और आपके लिए संदेश लेकर आया हूं। सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।

पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि दो अप्रैल की घटना को याद कीजिए। अब बदला लेने का वक्त आ गया है। भाजपा के नेताओं ने जो हमारे ऊपर अत्याचार और जुल्म किया, उसकी सजा जल्द मिलेगी, जब बहनजी प्रधानमंत्री बनेंगी। मैंने रासुका झेल ली, ये भाजपा वाले धारा 151 का मुकदमा भी झेल नहीं पाएंगे। 

4 of 8
सपा बसपा गठबंधन
मेरठ जोन इंचार्ज शाहजहां सैफी ने कहा कि मुस्लिमों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। सतपाल पेपला ने बसपा की नीतियों के बारे में बताया। याकूब कुरैशी ने सभी से एकजुट होकर भाजपा को हराने की अपील की। सपा नेता अतुल प्रधान ने मायावती को नोबेल पुरस्कार देने की वकालत की। उन्होंने मायावती की तुलना मार्टिन लूथर किंग से कर दी और कहा कि दोनों का जन्मदिन भी आज ही है।

पूर्व विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि जल्द ही देश का निजाम बदल जाएगा, गठबंधन जीत रहा है। कार्यक्रम में महापौर सुनीता वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा जयवीर सिंह, चैतन्य देव स्वामी, हाजी इमरान, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

5 of 8
सपा बसपा गठबंधन
कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, पूर्व जिला प्रभारी अमित शर्मा, हसीन यासीन, मुरारीलाल केन, संगीता राहुल, शकील भारती, नितिन कसाना, दिनेश काजीपुर, हाजी अन्नान सैफी, हिफजुर्रहमान अंसारी, नवाब सिंह लखवाया, रामकुमार वर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, आदिल सिद्दीकी, वसीम राहुल, हिफजुर्रहमान अंसारी, धर्मपाल जनवादी आैर ज्ञानेंद्र शर्मा  रहे।

कार्यक्रम में 10 साल की बच्ची हफीफा अंसारी ने भी अपने भाषण से लोगों का दिल जीत लिया।इस दौरान रागिनी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गायक किरनपाल विधूड़ी ने रागिनी पेश की। बसपा पर आधारित गाने गाए। इस दौरान लोगों को गानों की डीवीडी भी बांटी गईं। 
विज्ञापन

6 of 8
सपा बसपा गठबंधन
शिव चौक पर केक काटा
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बौद्ध व सपा नेता रियाज खान के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जनों सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर संयुक्त रुप से बसपा सुप्रीमो मायावती का 63वां जन्म दिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा।
इस दौरान ओम प्रकाश, शिवा ठाकुर, मुस्ताक सैफी, राजीव सोनकर, भगत सिंह, नवीन जिंदल, राहुल बौद्ध, रघुवीर सागर, राकेश गुप्ता, हाजी तुफैल, शाहिद अंसारी, राजू, बिशंबर सहाय, राजीव भैलीया, किशन लाल कनौजिया, भरत तनेजा, आस मौहम्मद, नसीम सैफी, राजीव कुमार, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 8
सपा बसपा गठबंधन
मंच पर बैठने को लेकर नजर आई तल्खी
मंच पर सबसे आगे सपाई जम गए। इस पर सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर उखड़ गए। बाद में दोनों ने मंच से कहा कि सपाई इस बात का भी ध्यान रखें कि बसपा पदाधिकारियों को बैठने की जगह कम न रहे।

जुलूस के कारण जाम लगा
जैसे ही लगभग तीन बजे शमसुद्दीन राईन और हाजी याकूब कुरैशी जुलूस के साथ पार्क में पहुंचे, सामने रोड पर जाम लग गया। काफी देर तक लोग परेशान रहे। पीवीएस मॉल के सामने वाली रोड पर वाहन बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन

8 of 8
सपा बसपा गठबंधन
रालोद कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस कार्यक्रम से रालोद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दूरी बनाए रखी। बसपा नेताओं का कहना था कि रालोद को भी न्यौता भेजा गया था, लेकिन वे शामिल नहीं हुए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें