फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर हंगामा और तोड़फोड़, सेना के जवान को पीटने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

Mon, 18 Aug 2025 02:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरपुर स्थित भूनि टोल प्लाजा पर रविवार को सेना के जवान कपिल और उसके चचेरे भाई शिवम के साथ मारपीट की गई थी। इसके विरोध में सोमवार को गोटका के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। 
विज्ञापन
1 of 9
ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल निवासी गांव गोटका के साथ हुई मारपीट का मामला गर्मा गया है। गोटका के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को टोल प्लाजा पर हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी कर दी। पुलिस ने आकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण टोल वसूली एजेंसी को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
जवान से मारपीट के बाद टोल पर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना है कि देश की सुरक्षा में तैनात जवान के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना बेहद शर्मनाक है। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की ढिलाई मामले को और गंभीर बना रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा कम होने के बजाय और बढ़ गया।
विज्ञापन

3 of 9
जवान से मारपीट के बाद टोल पर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा को पूरी तरह फ्री करा दिया और किसी भी वाहन से शुल्क नहीं वसूलने दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ कर दी। कई बैरिकेड्स और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। टोल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी मौके से भाग गए। 

4 of 9
जवान से मारपीट के बाद टोल पर तोड़फोड़ करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक टोल कर्मचारियों की बर्खास्तगी नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के साथ-साथ टोल प्रबंधन को भी कठोर कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन

5 of 9
मेरठ टोल पर जवान से मारपीट के बाद ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जवान सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। धरना स्थल पर जुटे लोगों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चेतावनी दी कि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन होगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


विज्ञापन

6 of 9
मेरठ टोल पर जवान से मारपीट के बाद ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना ने पूरे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों से बातचीत कर मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 9
मेरठ टोल पर जवान से मारपीट के बाद ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है मामला
मेरठ के गांव गोटका निवासी कपिल ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांवड़ यात्रा के दौरान श्रीनगर से छुट्टी पर आया था। सोमवार को उसे श्रीनगर में ड्यूटी पर अपनी बटालियन में आमद करानी थी। रविवार रात नौ बजे उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था।

8 of 9
मेरठ टोल पर जवान से मारपीट करते टोलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूनी टोल पर पहुंचे तो कार को टोल से निकालने के लिए कपिल ने कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया।
विज्ञापन

9 of 9
मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
टोल कर्मचारियों ने उसका आईडी कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो सेना के जवान कपिल और उसके भाई शिवम के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें