फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरा देख बेहोश हुई मां और पत्नी, देश पर कुर्बान हुआ मेरठ का लाल, देखें अंतिम विदाई की Live तस्वीरें

Wed, 19 Jun 2019 12:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर का पार्थिव शरीर मंगलवार को मेरठ लाया गया। जैसे ही आर्मी के जवान मेजर का शव उनके घर लेकर पहुंचे तो मां और पत्नी बेहोश हो गईं। उधर, पिता ने बिलखते हुए कहा कि अब क्या होगा? अगली स्लाइडों में दिखाते हैं शहीद मेजर की अंतिम यात्रा की लाइव तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 12
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
बीमार मां को रात भर से बेटे का इंतजार था। लेकिन जब शहीद बेटे का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो मां देखते ही बेहोश हो गई। मां-रोते बिलखते कहती रही कि कोई है जो मेरे बेटे से एक बार बात करवा दे।
विज्ञापन

3 of 12
शहीद मेजर के पिता को ढांढस बंधाते आर्मी के अफसर - फोटो : अमर उजाला
उधर, शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूरजकांड घाट में शहीद की पत्नी ने सलामी दी। इस दौरान सबकी आंखों में आंसू आ गए।

4 of 12
Major Ketan Sharma - फोटो : अमर उजाला
देश पर कुर्बान हुए इकलौते पुत्र की यादें पिता कभी भूल नहीं पाएंगे। शहीद के पिता बार-बार यही कह रहे हैं कि हमेशा सबका ध्यान रखने की बात करता था लेकिन अपना ही ध्यान नहीं रख पाया। 
विज्ञापन

5 of 12
शहीद मेजर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक सत्यप्रक्राश अग्रवाल, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी ने शहीद के पिता को सांत्वना दी।
विज्ञापन

6 of 12
Major Ketan Sharma, मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
आप तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि शहीद मेजर केतन शर्मा की मां का रो-रोकर क्या हाल है। वो बार-बार एक ही बात कह रही है कि कोई मेरे शेर से बात करवा दो।
विज्ञापन

7 of 12
शहीद मेजर को राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
वहीं इससे पहले शहीद केतन शर्मा का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया, जहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

8 of 12
शहीद मेजर को श्रद्धांजलि देते सेना प्रमुख बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सेना प्रमुख बिपिन रावत भी पहुंचे और उन्होंने शहीद मेजर को श्रद्धांजलि दी।

9 of 12
शहीद मेजर को श्रद्धांजलि देते सेना प्रमुख बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ही उनके पार्थिव शरीर को मेरठ ले जाया गया, जहां उनके अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ इकट्ठा हुई।

10 of 12
शहीद मेजर का पार्थिव शरीर मेरठ लाया गया - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

11 of 12
Major Ketan Sharma, मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शहीद मेजर का परिवार मेरठ कैंट इलाके में रहा है, ऐसे में सेना के वरिष्ठ अधिकारी और अफसर भी केतन शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

12 of 12
Major Ketan Sharma - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शहीद केतन शर्मा के घर पर अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए जनसैलाब उमड़ा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें