उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के कई युवक हरिद्वार के चमोली में आई जल प्रलय में लापता हो गए हैं। परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे परिवार में बेचैनी बढ़ रही है। मवाना रोड खटकाना पुल निवासी करीब 10 लोग टावर लगाने का कार्य करते हैं। कसेरूखेड़ा निवासी सोमपाल प्रजापति ने बताया कि उनका भाई सौरभ सहित करीब 10 लोग मोबाइल टावर लगाने का काम करते हैं। पिछले दिनों वह उत्तराखंड के चमोली के सरायटोटा क्षेत्र में टावर लगाने का कार्य कर रहे हैं। सौरभ बीमारी के चलते घर आये हुए हैं, बाकी लोग वहीं काम कर रहे हैं।