फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती 2019: फेल अभ्यर्थियों की टूटी आस, छलके आंसू, देखें तस्वीरें

Wed, 29 May 2019 01:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
बागपत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर शुरू हुई सेना भर्ती में मुरादाबाद के हजारों युवक दौड़ से बाहर हो गए। कुछ अभ्यर्थी पहले ही चक्कर में हांफ गए। फेल अभ्यर्थियों की आस टूट गई। कई अभ्यर्थियों की आंखों से आंसू भी छलक उठे। वहीं फिजिकल टेस्ट पास करने वाले युवक खुश दिखे।
विज्ञापन

2 of 8
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शुरू हुई सेना भर्ती में पहले दिन मुरादाबाद का फिजिकल परीक्षा हुई। इसमें अभ्यर्थियों ने दम लगाकर दौड़ लगाई। भर्ती में पहुंचे युवाओं में जोश दिखा, लेकिन दौड़ में ही हजारों युवक बाहर हो गए। सैकड़ों की संख्या में ही युवकों का चयन हो पाया। जो अभ्यर्थी बाहर हुए उनकी आस टूट गई।
विज्ञापन

3 of 8
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
जेवी कॉलेज के मैदान में चार चक्कर लगाने के बाद दौड़ पास करने की दहलीज पर आकर कई अभ्यर्थी फेल हो गए। कई अभ्यर्थियों की आंखों से आंसू छलक उठे। उन्होंने सेना के जवानों से पास करने की भी गुहार लगाई। फेल हुए अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों ने दूसरी भर्ती में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और बाहर निकाल दिया।

4 of 8
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
वहीं फिजिकल पास करने वाले अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। मुरादाबाद से सेना भर्ती में आए अभ्यर्थी अभिषेक, दानिश, राजेश आदि ने बताया कि तीन सौ के करीब युवाओं को एक बार में दौड़ा रहे थे। भर्ती में उनका चयन नहीं होने से आस टूट गई। गर्मी अधिक होने के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन

5 of 8
अभ्यर्थी दौड़ में फेल - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक पर गिरकर चोटिल हुए अभ्यर्थी
मुरादाबाद के कई अभ्यर्थी सेना भर्ती में दौड़ के ट्रैक पर गिरकर चोटिल हो गए। घायलों ने बाहर निकलकर निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। गर्मी के कारण मुरादाबाद के तीन अभ्यर्थी मैदान पर ही बेहोश होकर गिर गए। सेना के जवानों ने उन्हें उठाया।
विज्ञापन

6 of 8
सेना भर्ती के लिए एंट्री करते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से हुई एंट्री
सेना भर्ती के लिए जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के बिजरौल स्थित गेट से अभ्यर्थियों की मंगलवार की रात में ढाई बजे से एंट्री शुरू हुई। सुबह तक अभ्यर्थियों की लाइन लग गई। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों को रोका गया। दौड़ में फेल होने के बाद बावली रोड की तरफ से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

7 of 8
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
शहीदों के नाम की पहनकर आए टी-शर्ट
सेना भर्ती में पहले दिन मुरादाबाद के युवा जोश से लबरेज दिखे। अभ्यर्थी तिरंगा, शहीद भगत सिंह व सुखदेव की टी-शर्ट पहनकर मैदान पर दौड़े। अपनी बारी का इंतजार कर रहे अन्य अभ्यर्थी दौड़ने वाले युवाओं का हौसला बढ़ा रहे थे और बीच-बीच में भारत माता की जय बोल रहे थे। सेना भर्ती में लगे आर्मी अफसर भी उनका हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन

8 of 8
सेना भर्ती में फेल हुआ अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
छतों और पेड़ों पर चढ़कर देखी भर्ती
सेना भर्ती को देखने के लिए आसपास के गांवों के युवा मैदान के आसपास घूमते दिखे। युवाओं को भर्ती देखने का जहां मौका मिला, वे वहां पर ही खड़े हो गए। बहुत से युवा मैदान के आसपास बने मकानों की छतों पर चढ़ गए तो कई युवाओं ने पेड़ों पर चढ़कर भर्ती देखी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें