फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर और चेहरे पर 17 वार, गंडासे से प्रेमिका के शौहर का कत्ल, ससुराल में हत्या की पूरी कहानी; सामने आया CCTV

Sun, 09 Aug 2026 11:23 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में पत्नी के प्रेमी ने युवक की हत्या कर दी। मेरठ का रहने वाला युवक अपनी ससुराल बुढ़ाना में आया हुआ था। आरोपी ने धारदार हथियार से सिर और चेहरे पर 17 वार किए। पूरी घनटा सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 8
muzaffarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की सफीपुर पट्टी स्थित ससुराल आए वेल्डर नसीम उर्फ तालिब (28) की पत्नी के प्रेमी आसिम ने बुगदा (गंडासा) से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ 17 वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच सुबह घर के बाहर कहासुनी हुई थी, इसके बाद हमला किया गया। मृतक की पत्नी मीना और उसके पड़ोसी प्रेमी आसिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लखीपुरा के रहने वाले नसीम उर्फ तालिब (28) की शादी बुढ़ाना की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास मोहल्ला सफीपुर पट्टी की मीना के साथ साल 2022 हुई थी। नसीम गुजरात में वेल्डर और बिजली का काम करता था। मीना और आसिम के प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिस कारण लंबे समय से मीना अपने मायके में रह रही थी।



 
विज्ञापन

2 of 8
प्राथमिक चिकित्सालय मे घायल तालिब - फोटो : चिकित्सक
25 जुलाई को वेल्डर मेरठ आया, इसके बाद चार अगस्त से वह ससुराल में रह रहा था। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे घर के बाहर गली में शौहर और प्रेमी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आसिम बुगदा (गंडासा) उठा लाया।


 
विज्ञापन

3 of 8
बुढ़ाना की गली में नसीम और आसिम के बीच होता झगड़ा - फोटो : सीसीटीवी
सूनी गली में दोनों के बीच डेढ़ मिनट तक खींचतान चलती रही। तालिब के नाली में गिरते ही आसिम ने एक के बाद एक 17 वार किए, इसके बाद तालिब घायल होकर गिर गया। हमलावर के भाग जाने पर आसपास के लोग घरों से निकले।

 

4 of 8
घटना स्थल पर जानकारी लेते सीओ व अन्य - फोटो : पुलिस
सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 8
नसीम उर्फ तालिब की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के भाई आकिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्नी ने साजिश के तहत चार अगस्त को तालिब को बुलाया और इसके बाद हत्या करा दी। मृतक अपनी पत्नी की हरकतों का विरोध करता था। घर से 20 हजार रुपये लेकर गुजरात जाने के लिए निकला था लेकिन पत्नी ने साजिश के तहत कॉल कर बुढ़ाना बुला लिया।
विज्ञापन

6 of 8
अस्पताल में घायल तालिब - फोटो : वीडियो ग्रैब
सिर और चेहरे पर 17 घाव
बुढ़ाना सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रणव तेवतिया ने बताया कि घायल युवक के सिर और चेहरे पर 17 घाव थे। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

 
विज्ञापन

7 of 8
अस्पताल के बाहर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी आसिम पकड़ से बहार है। दोनों की तलाश कराने के लिए दो टीम गठित की गई है।

 
विज्ञापन

8 of 8
बुढ़ाना की गली में नसीम और आसिम के बीच होता झगड़ा - फोटो : सीसीटीवी
वारदात की सीसीटीवी फुटेज वायरल
सफीपुर पट्टी की गली में हत्या की वारदात दो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई है। एक फुटेज में हमलावर वार कर रहा है और दूसरी में पहले दोनों एक-दूसरे के साथ उलझते नजर आए। इसके बाद हमलावर ने ताबड़तोड़ वार किए। उधर, मेरठ में देर रात मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें